फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन की विदाई का अलग अंदाज... देखने वालों की उमड़ी भीड़, हेलीकॉप्टर के साथ खूब ली सेल्फी, तस्वीरें

Fri, 28 Feb 2020 03:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Feb 2020 03:30 PM IST
सार

मेरठ में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दूल्हे को देखने के लिए उस समय भीड़ लग गई। जब दूल्हा दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचा।

विज्ञापन
The groom with helicopter reached in a village of Meerut for marry
दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के देहात क्षेत्र में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दूल्हे को देखने के लिए उस समय भीड़ लग गई। जब दूल्हा दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचा। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट- 

The groom with helicopter reached in a village of Meerut for marry
हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम लम्हा माना जाता है। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग तरह- तरह के इंतजाम करते हैं। ऐसी ही एक बरात बृहस्पतिवार को लोनी, गाजियाबाद से सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बा में आई। कस्बे की दो बेटियों को ब्याहने के लिए लोनी से दो सगे भाई हेलीकाप्टर से आए। हेलीकाप्टर देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। रात तक क्षेत्र में इस शादी की चर्चा होती रही।

The groom with helicopter reached in a village of Meerut for marry
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

हर्रा निवासी मरहूम अब्दुल मतीन की दो बेटियां रिजवाना खातून और आयशा खातून की बृहस्पतिवार को शादी थी। लोनी के पावी सादिकपुर निवासी हाजी शाहिद के बेटे मोहम्मद रशीद और मोहम्मद सुहैल अपनी दुल्हन को लेने के लिए करीब 11 बजे हेलीकाप्टर से पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
The groom with helicopter reached in a village of Meerut for marry
हेलीकॉप्टर के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि हर्रा और आसपास के क्षेत्र में यह पहली बरात थी जिसमें दुल्हनों की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई। इस बरात को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। बरात विदा करने के समय ज्यादातर युवा, महिलाएं और बच्चों में हेलीकॉप्टर और दूल्हे के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। युवाओं ने सेल्फी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की।

विज्ञापन
The groom with helicopter reached in a village of Meerut for marry
पुलिस ने संभाली व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

वहीं हेलीकाप्टर देखने के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे अपनी जीवन संगिनी के साथ उड़नखटोले से विदा हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed