फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमिश्नर बोले, इन तीन कर्मचारियों को कर दो जेल में बंद, देखें तस्वीरें

Sun, 13 Aug 2017 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 13 Aug 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
The Commissioner said, do these three officers in two jails, see photos
एमडीए के तीन अफसरों पर गिरी गाज

सुबह 9:55 बजे कमिश्नर ऑफिस के लैंडलाइन नंबर से इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला के सीयूजी नंबर पर कॉल आई कि पुलिस लेकर कमिश्नरी में आओ। कोई हंगामा करने पहुंचा होगा कि यह सोचकर इंस्पेक्टर चार सिपाही लेकर कमिश्नरी पहुंच गए।

The Commissioner said, do these three officers in two jails, see photos
एमडीए के तीन अफसरों पर गिरी गाज

कमिश्नर बोले कि यह एमडीए के कर्मचारी हैं इनको कस्टडी में ले लो। थाने पहुंचो तहरीर भिजवा रहा हूं। चार सिपाही देखे तो कमिश्नर ने इंस्पेक्टर से कहा कि अगर पुलिस कम हो तो मेरा स्टाफ भी ले जाओ। यह सुनते ही एमडीए अधिकारियों के होश उड़ गए। उन्होंने यह सोचा भी न था कि ऐसा होगा। बुलाए तो मीटिंग के लिए थे पर भेज दिया थाने।

The Commissioner said, do these three officers in two jails, see photos
एमडीए के तीन अफसरों पर गिरी गाज

कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने शुक्रवार सुबह सुबह भ्रष्टाचार में लिप्त एमडीए के एक्सईएन, एई तथा जेई को अपने ऑफिस में बुलाने से पहले पुलिस को फोन किया। इन तीनों को भी फाइल पर बात करने के लिए बुलाया गया था। पत्रावली पर बात करने के बाद कमिश्नर ने पुलिस बुला ली। तीनों को कस्टडी में लेते ही इंस्पेक्टर ने सीओ सिविल लाइन, एसपी सिटी और फिर एसएसपी को फोन कर जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Commissioner said, do these three officers in two jails, see photos
एमडीए के तीन अफसरों पर गिरी गाज

इसके बाद कमिश्नरी से सिविल लाइन थाने तक पुलिस फोर्स लगाने के अफसरों ने निर्देश दे दिए। थाने में एमडीए के तीनों कर्मचारियों के परिजन पहुंच गए। कमिश्नर ने तीनों कर्मचारियों को कस्टडी में लेने की बात इंस्पेक्टर से कही तो कर्मचारी घबराने लगे। क्योंकि उनको मीटिंग की बात कहकर बुलाया गया था। उन्होंने बार बार कहा कि सॉरी सर। लेकिन कमिश्नर ने कहा कि गलती की है तो सजा भुगतो।

विज्ञापन
The Commissioner said, do these three officers in two jails, see photos
एमडीए के तीन अफसरों पर गिरी गाज

पकड़े गए तीनों कर्मचारी के पक्ष में सैकड़ों लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे। कर्मचारियों की गिरफ्तारी होने पर थाने में लोगों का तांता लगा रहा। दिनभर थाने पर पुलिस फोर्स लगी रही। थाना पुलिस को निर्देश था कि कोई हंगामा करे तो उसको भी गिरफ्तार करें। इसकी जानकारी एमडीए के कर्मचारियों को भी थी। जिसके चलते कोई हंगामा नहीं हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed