फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्र से एक महीने बाद निकलवाया इसरार का शव, देखें तस्वीरें

Tue, 02 May 2017 11:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 02 May 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
The body of Israr, who was released a month after the grave, view Photos
कब्र से निकालाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मुंबई पुलिस ने प्रापर्टी डीलर इसरार उर्फ इसरा का सोमवार एक महीने बाद कब्रिस्तान से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि शव का बिसरा सुरक्षित और डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। 

The body of Israr, who was released a month after the grave, view Photos
कब्र से निकाला शव

लालकुर्ती हंडिया मोहल्ला निवासी इसरार उर्फ इसरा कुरैशी मुंबई में प्रापर्टी डीलर था। उसने मुंबई में करुणा उर्फ आयशा से प्रेम प्रसंग के चलते शादी की थी। बीमारी के चलते 29 मार्च 2017 को इसरा की मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। करुणा के अनुसार इसरा के बडे़ भाई इकबाल ने करोड़ों की प्रापर्टी के लिए जहर देखकर इसरा की हत्या की है। इसकी शिकायत महिला ने मुंबई कमिश्नर से की थी। 

The body of Israr, who was released a month after the grave, view Photos
मुंबई पुलिस ने खुदवाई कब्र

इसके चलते मुंबई पुलिस इसरा का पोस्टमार्टम कराने तीन दिन से मेरठ में है। सोमवार को पुलिस प्रशासन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम सिटी, सीओ सिविल लाइन समेत कई थाने की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मोहनपुरी स्थित कब्रिस्तान से इसरा का शव निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
The body of Israr, who was released a month after the grave, view Photos
मुंबई पुलिस ने खुदवाई कब्र

सिविल लाइन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें बिसरा सुरक्षित और डीएनए टेस्ट कराने की बात हुई है। पुलिस ने बताया एक महीने बाद इसरा का शव कब्र से सुरक्षित निकला है। 

विज्ञापन
The body of Israr, who was released a month after the grave, view Photos
जांच करती मंबई पुलिस

आश्चर्य की बात है कि शव से बदबू तक नहीं आई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी शव को देखकर हैरान है कि अभी तक कोई गलावट तक नहीं हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसी कब्र में इसरा को दफनाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed