कई दिनों से भीषण गर्मी को झेल रहे शहरवासियों को बारिश से थोड़ी राहत मिली। सुबह के समय अचानक मौसम बदला और धूल भरी आंधी के बीच आसमान पर काले बादल छाए गए थे। बारिश कहीं तेज तो कहीं धीमी रही। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।
पश्चिमी यूपी में बारिश से पारा गिरा, गर्मी से थोड़ी राहत, तस्वीरों में देखें मौसम का मिजाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी बना हुआ है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बीच मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम बदला है। सुबह के समय धूल भरी आंधी चली। इसके बाद फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई।
शहर से लेकर देहात तक कुछ स्थानों पर बारिश तेज हुई। बारिश के बीच चली हवाओं से मौसम ठंडा हो गया। तापमान फिर से गिर गया। सुबह से ही बादल छाए रहे और तेज बारिश हुई।
दोपहर को मौसम थोड़ा साफ हुआ तो धूप ने भी अपना असर दिखाया। हालांकि बारिश से फिलहाल फसलों को कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली। चारे की बुवाई के लिए अच्छी बारिश की दरकार है।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 84 व न्यूनतम 44 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।