फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहें सावधान! बंद कार में एसी की ठंडक से ‘ठंडी’ हो गईं 35 जिंदगी, हाल ही में हुई दो लोगों की मौत 

Thu, 16 May 2019 12:03 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 May 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Several people died in Meerut due to Ac in closed car
बंद कार में सोता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

कार की एयर कंडीशनर (एसी) की ठंडक इंसानों की सांसों को जमा (फ्रिज) कर रही है। मेरठ जोन में एक साल में बंद कार में एसी चलाकर सो जाने या फिर आराम करने पर 35 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने इन मौतों को संदिग्ध मानकर जांच कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस उलझ गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट से इसकी जानकारी जुटाई तो सच सामने आ गया। जिसमें खुलासा हुआ कि कार में दम घुटने से ही इनकी मौत हुई है। 

Several people died in Meerut due to Ac in closed car
कार में आराम करता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

इन घटनाओं को देखकर पुलिस हैरान है। मेरठ में जानी भोलाझाल पर गंगनहर के पास दो लोगों की मौत और गंगानगर में एक युवक की मौत का कारण भी बंद कार में एसी चलाना सामने आया है। एक सप्ताह में तीन लोगों की मौत होने के बाद पुलिस ने तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर बारीकी से जांच कराई। उसके बाद पुलिस ने लखनऊ, आगरा और मोदीनगर लैब के फोरेंसिक एक्सपर्ट से राय लेकर लोगों को बंद कार में एसी में सो जाने पर या फिर आराम करने के प्रति सावधानी बरतने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कहीं हैं।

Several people died in Meerut due to Ac in closed car
कार में आराम करता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

नशे की मदहोशी में इनकी गई जान 
मेरठ जोन में बंद कार में एसी लोगों की मौत के पीछे नशे की मदहोशी भी मुख्य कारण बताया गया है। मेरठ में आठ मई 2019 को भोलाझाल पर अब्दुल्लापुर भावनपुर निवासी ब्रजपाल और नरेंद्र त्यागी, 14 मई 2019 में गंगानगर में नरेंद्र कुमार की मौत कार में सो जाने पर हुई। दो दिसंबर 2018 में जानी में हरेंद्र, हस्तिनापुर में अक्टूबर 2018 में अमित और बहसूमा में सितंबर 2018 इमरान के शव कार में मिले थे। नोएडा में तीन, गाजियाबाद में पांच, बुलंदशहर में पांच, हापुड़ में दो, मुजफ्फरनगर में पांच, सहारनपुर में चार, शामली में तीन और बागपत में दो मौत होना बताया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Several people died in Meerut due to Ac in closed car
कार में आराम करता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

गला सूखा व शरीर  नहीं करता काम
मेरठ मेें तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करने वाले तीन डॉक्टरों से बातचीत की। डॉक्टरों ने बताया है कि बंद कार में एसी चलाने से मोनोऑक्साइड गैस जहरीली बन जाती है। जिसके चलते कार में बैठे शख्स का 30 या फिर 45 मिनट बाद ही गला सूखने लगना शुरू हो जाता है। आवाज बैठने लगती है। उसके बाद शरीर मानों काम करने बंद कर देता है। ऐसे हालत में शख्स अगर नशे में है तो वह सो जाता है। धीरे-धीरे हार्ट काम करना बंद कर देता है।

विज्ञापन
Several people died in Meerut due to Ac in closed car
रात के समय बंद कार में सोता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

कार में दो गैस पहुंचाती हैं सेहत को नुकसान
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि बंद कार में एसी के साथ आने वाली गैसें धीरे-धीरे शरीर के अंदर चली जाती हैं। अगर व्यक्ति सोया हुआ है तो उसे बिल्कुल भी ध्यान नहीं रहता है कि उसके शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। शरीर में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा ज्यादा होने से सांस लेने में मुश्किल होती है और कई बार तो दम घुटने से मौत भी हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed