फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अशरफ ने गाली दी... हमने ईंट से कुचल डाला, नशे में चूर होकर किशोरों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Sun, 07 Feb 2021 01:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed a boy in Meerut after minor dispute
युवक का शव - फोटो : amar ujala

तेरह और चौदह साल की उम्र के दो किशोरों ने पहले नशा किया और फिर अपने दोस्त अशरफ की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को जलाने का प्रयास किया। दोनों आरोपी वारदात के बाद 24 घंटे में ही पकड़े गए। पूछताछ में दोनों ने कोई पछतावा न होना बताया। यही बोले कि अशरफ ने हमें गाली दी थी तो हमने उसे ईंट से कुचलकर मार डाला था। मेरठ के बुढ़ाना गेट चैकी के पास हुई युवक की हत्या के बाद आरोपियों ने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए

Teenager killed a boy in Meerut after minor dispute
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि अशरफ दोनों दोस्तों के साथ रात-दिन रहता था और नशा भी करता था। दोनों किशोरों के दिमाग में क्या चल रहा था, नहीं जानता था। उनके परिजन और लोग भी तीनों को नशे का आदी बताकर बात नहीं करते थे।

दोनों आरोपियों ने घटना को योजना के अनुसार ही बेखौफ होकर अंजाम दिया। बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के पास खाली प्लॉट में हत्या जैसी संगीन वारदात करने के बाद आसानी से वहां से निकल गए। 

Teenager killed a boy in Meerut after minor dispute
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

नशा करके की घटना
पुलिस के अनुसार तीनों किशोर नशा करने के साथ ही चोरी की वारदात भी कर लेते थे। अशरफ की हत्या भी दोनों किशोरों ने नशा करने के बाद ही की। इस तरह की वारदात पहले भी हो चुकी हैं। देहलीगेट थाने के पास तीन साल पहले दो किशोरों ने दस साल के अदनान की हत्या की थी और शव को तीसरी मंजिल से बोरे में बांधकर नाले में फेंक आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Teenager killed a boy in Meerut after minor dispute
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शहर में बढ़ता नशे का कारोबार
शास्त्रीनगर, जागृति विहार, आबूलेन, सदर बाजार, साकेत समेत शहर के कई पॉश इलाकों में नशे का कारोबार हो रहा है। शास्त्रीनगर के हुक्का बार में किशोर के सिगरेट और शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसके साथ किशोरियां भी थीं। कंकरखेड़ा में भी नशे का सामान खुलकर बेचा जाता है।

विज्ञापन
Teenager killed a boy in Meerut after minor dispute
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

किशोरों को नशे का सामान कहां से मिलता है, इसकी जांच पड़ताल के बाद भी पुलिस ने कोई अभियान नहीं चलाया। बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के पास किशोर अशरफ की हत्या भी नशे में किशोरों ने की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अशरफ को भी उन्होंने नशा कराया था। जिसके बाद वह बेहोश हुआ और फिर ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed