फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधा किमी तक टैंकर में फंसी चीखती-चिल्लाती रहीं दो युवतियां, देखने वालों की रूह कांप उठी

Thu, 05 Jan 2017 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 05 Jan 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
tainkar mein phansee cheekhatee-chillaatee raheen do yuvatiyaan, dekhane vaalon kee rooh kaamp uthee
टैंकर के नीचे दबी युवती - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में परतापुर फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। केमिकल से भरे टैंकर ने स्कूटी सवार दो युवतियों को कुचल दिया। स्कूटी टैंकर में फंस गई और युवतियां करीब आधा किमी तक टैंकर में फंसी बुरी तरह चीखती रहीं। दो मौतों के इस दर्दनाक मंजर को जिसने भी देखा, उसकी रूह तक कांप गई। दोनों युवती दिल्ली स्थित नस्ले कंपनी में जॉब करती थीं। 
tainkar mein phansee cheekhatee-chillaatee raheen do yuvatiyaan, dekhane vaalon kee rooh kaamp uthee
टैंकर के नीचे दबी युवती - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के रोहटा रोड स्थित मनुप्रिया कॉलोनी निवासी शबनम रावत (23) पुत्री भूषण रावत और आशियाना कालोनी, मुरादाबाद निवासी प्रियंका सैन (24) पुत्री राजेंद्र सैन दिल्ली स्थित नेस्ले कंपनी में जॉब करती थीं।
tainkar mein phansee cheekhatee-chillaatee raheen do yuvatiyaan, dekhane vaalon kee rooh kaamp uthee
युवती का पहचान पत्र - फोटो : अमर उजाला
नेस्ले कंपनी का मेरठ शास्त्रीनगर में भूतनाथ चौराहे पर भी ऑफिस है। शाम करीब 4:30 बजे दोनों युवतियां शास्त्रीनगर में सर्वे करने स्कूटी से आ रही थीं। परतापुर फ्लाईओवर पर पीछे से आए रिलायंस कंपनी के केमिकल से भरे टैंकर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टैंकर के अगले हिस्से में स्कूटी फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
tainkar mein phansee cheekhatee-chillaatee raheen do yuvatiyaan, dekhane vaalon kee rooh kaamp uthee
टैंकर चालक - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। 500 मीटर तक टैंकर दोनों युवतियों को घसीटते ले गया। दोनों युवतियों ने चीखते-चिल्लाते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा होने पर भीड़ लग गई। लोगों ने यूपी-100 को सूचना दी। परतापुर और टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा और टैंकर ड्राइवर सज्जन निवासी हिसार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
tainkar mein phansee cheekhatee-chillaatee raheen do yuvatiyaan, dekhane vaalon kee rooh kaamp uthee
सड़क पर पड़ी युवती की लाश
इंस्पेक्टर परतापुर सुशील कुमार दुबे ने बताया कि शबनम रावत स्कूटी चला रही थी। उसने हेलमेट भी लगाया हुआ था। प्रियंका बिना हेलमेट थी। हादसे के बाद स्कूटी से दो आई कार्ड बरामद किए, जिससे दोनों युवतियों की पहचान हुई। प्रियंका नेस्ले कंपनी में न्यूट्रीशियन ऑफिसर और शबनम रावत उनकी जूनियर थी। पुलिस ने आई कार्ड के जरिये ही परिजनों को फोन पर सूचना दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed