पानी से निकाला 'सोना', तैराकों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया अपना हुनर, आप भी देखें ये शानदार तस्वीरें
1500 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 19 बालक वर्ग में खेतान पब्लिक स्कूल गाजियाबाद के उदय तुलस्यान, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल गौतमबुद्धनगर के अविरत शर्मा, डीएलएफ पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के आदित्य सिंह प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 11 बालक वर्ग में प्रथम फादर ऐंगल स्कूल नोएडा के शंकदीप घोष, द्वितीय स्थान पर डीपीएस गौतमबुद्धनगर गामा-2 के सरिम वालेखां, तृतीय स्थान पर स्टेप बाई स्टेप ताज एक्सप्रेस के आदित्य प्रताप सिंह रहे।
200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 11 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर डीपीएससी गौतमबुद्धनगर की आयुषी रॉय, द्वितीय स्थान पर डीपीएस सेक्टर 30 गौतमबुद्धनगर की सरगुन जिंदल तथा तृतीय स्थान पर डीपीएस इन्दरापुरम गाजियाबाद की शुभी गुप्ता रहीं। 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर कोठारी इंटरनेशनल स्कूल गौतमबुद्ध नगर के शर्दुल सिंह, द्वितीय स्थान पर स्टेप बाई स्टेप ताज एक्सप्रेस के कबीर बावा तथा तृतीय स्थान पर निर्मला कॉन्वेंट स्कूल काठगोदाम के प्रभात सिंह ढपोला रहे।
200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान डीपीएससी गामा-2 गौतमबुद्ध नगर की अनन्या सिंह, द्वितीय स्थान पर डीएवी पब्लिक स्कूल साहिबाबाद की अनशिता तथा तृतीय स्थान पर फादर ऐंगल स्कूल गौतमबुद्ध नगर की शिवी सिंह रही।200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर लोटस वैली स्कूल गौतमबुद्ध नगर के साहिल पंजवानी, द्वितीय स्थान पर इन्द्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल के मृदुल शर्मा तथा तृतीय स्थान पर डीपीएस सेक्टर 30 गौतमबुद्ध नगर के आदित्य चोपड़ा रहे।
200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर डीपीएस इन्द्रापुरम गाजियाबाद की शिष्ठी रावत, द्वितीय स्थान पर उत्तम स्कूल गाजियाबाद की मिष्ठी वत्स रहीं। 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली अंडर 19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर कोठारी इंटरनेशनल स्कूल गौतमबुद्ध नगर के अर्जुन बतरा, द्वितीय स्थान पर डीपीएस गौतमबुद्ध नगर के हार्दिक ढाका तथा तृतीय स्थान पर खेतान पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के निशांक भार्गव रहे।