मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर मोनिका दुबे जिंदगी की जंग हारने के बाद बुधवार को आए डीएमआरडी के रिजल्ट में उत्तीर्ण रहीं। डॉ. मोनिका ने प्रयागराज में 30 जून को मोनिका के बर्थडे और दो जुलाई को शादी की वर्षगांठ की पार्टी परिजनों ने साथ मनाई। मेरठ पहुंचने के बाद पांच जुुलाई को मोनिका ने आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम के बाद ब्रजघाट पर मोनिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Suicide: प्रयागराज में परिवार के साथ बर्थडे और एनीवर्सरी मनाई फिर मेरठ आकर डॉ. मोनिका ने उठाया खौफनाक कदम
डॉ.कुलदीप मिश्रा ने बताया कि 14 जून से मोनिका अवसाद में थीं। वह कहती थीं कि मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाएंगी। मोनिका के मानसिक तनाव के बारे में उनके पिता केएन दुबे को भी जानकारी दी गई थी। माता-पिता पहले अपनी बेटी के साथ हॉस्टल में भी रहे। इसके बाद 25 जून को मोनिका घर चली गई थी और तीन जुलाई को वहां से वापस लौटी थी। घर पर परिवार के लोगों ने उन्हें अवसाद से निकालने की कोशिश भी की।
पहले भी दो बार की थी जान देने की कोशिश
डॉ. कुलदीप मिश्रा ने बताया कि मोनिका दो बार पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं। वह मेरठ से अपनी पोस्टिंग प्रयागराज कराना चाहती थीं। मोनिका कहती थीं कि मेडिकल कॉलेज की महिला प्रोफेसर 15 दिन से छुट्टी पर हैं। ऐसे में उसे यहीं पर रहकर तैयारी करनी है। मोनिका को डर था कि वह परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगी। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि रिजल्ट में मोनिका के अच्छे अंक आए हैं।
मोनिका दुबे ने करीब एक वर्ष पूर्व प्रयागराज के डाॅ. कुलदीप मिश्रा से प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी की सालगिरह की प्रयागराज में हुई पार्टी में मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी शामिल हुए थे। मोनिका के पिता गिरीश दुबे शिकोहाबाद में ही एक डिग्री कालेज में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं।
बेटी चली गई... हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते
मोनिका के मामा ने मामले की जांच कराने की मांग पुलिस प्रशासन से की। उन्होंने कहा कि मोनिका की आखिरी बार किस बात हुई है, उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जाएं। इस पर मोनिका के पिता गिरिश दुबे ने कहा कि बेटी चली गई, अब वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते।