फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुभाष चंद्र बोस जयंती: नेताजी ने इस ऐतिहासिक जगह से क्रांतिकारियों में भरा था आजादी का जोश

Wed, 23 Jan 2019 06:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Jan 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose Jayanti, Netaji had a historic public meeting at the Meerut Ghantaghar
नेताजी सुभाष चंद्र बोस

भारत की आजादी में अहम योगदान देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस था, वे वकील थे। उनकी माता का नाम प्रभावती था। उनकी मृत्यु 18 अगस्त 1945 को प्लेन दुर्घटना में हुई थी। आइए आज हम आपको उस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से नेताजी ने क्रांतिकारियों में आजादी का जोश भरा था:-

Subhash Chandra Bose Jayanti, Netaji had a historic public meeting at the Meerut Ghantaghar
मेरठ घंटाघर

आजादी से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेरठ घंटाघर को बहुत याद किया करते थे। जी हां, बात उस समय की बात है जब नेताजी सुभाष चंद्रबोस देश की स्वाधीनता के लिए लोगों में जोश भरने मेरठ आए थे।

Subhash Chandra Bose Jayanti, Netaji had a historic public meeting at the Meerut Ghantaghar
घंटाघर मेरठ

उस दौरान उन्होंने शहर के बीचोंबीच स्थित घंटाघर को देखा था और उन्होंने तहेदिल से इसकी तारीफ की थी। इस घंटाघर की खास बात यह थी कि हर घंटे बाद इसके पेंडुलम की आवाज करीब दस किलोमीटर तक पहुंचती थी। इसका लोगों को फायदा भी होता था क्योंकि घंटे की आवाज सुनकर लोग समय का अंदाजा लगाते थे और अपना काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose Jayanti, Netaji had a historic public meeting at the Meerut Ghantaghar
नेताजी सुभाष चंद्र बोस

इससे भी खास बात यह है कि इसका निर्माण 1913 में ब्रिटिश राज में हुआ था। इंग्लैंड से वेस्टन एंड वॉच कंपनी की घड़ी 1914 में लगाई गई थी। इसके बराबर में टाउन हॉल है। शहर के बीचोंबीच होने के कारण यहां पर सभाएं होती थी। नेताजी ने भी की थी सभा:-

विज्ञापन
Subhash Chandra Bose Jayanti, Netaji had a historic public meeting at the Meerut Ghantaghar
नेताजी सुभाष चंद्र बोस

आपको बता दें कि 1930 के दशक में नेताजी सुभाष चंद्रबोस ने टाउन हॉल में एक जनसभा की थी जिस सभा में उन्होंने लोगों में जोश भरा था। खास बात यह थी कि बोस को सुनने के लिए लोग दूर- दूर से आए थे। कुछ बुजुर्ग लोगों का कहना है कि नेताजी को यह शहर बहुत पसंद आया था और उन्होंने तहेदिल से इसकी प्रशंसा की थी। यही नहीं बल्कि महात्मा गांधी और जवाहर नेहरू समेत कई बड़े नेताओं ने मेरठ में जनसभाएं की थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed