फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदमाशों का पीछा कर रहे थे दरोगा, हाईवे पर अचानक हुआ कुछ ऐसा, तैनाती के आठ दिन बाद मौत

Sat, 03 Aug 2019 10:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sub inspector died and three soldiers injured in truck accident at Baghpat of UP
एसआई ऋषिपाल - फोटो : अमर उजाला

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे पर बदमाशों की इनोवा गाड़ी का पीछा करते समय ट्यौढ़ी और बड़ौली के बीच एक ट्रक ने कोतवाली पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दरोगा की मौत हो गई, जबकि गाड़ी के चालक सहित तीन कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Sub inspector died and three soldiers injured in truck accident at Baghpat of UP
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे कोतवाली में तैनात एसआई ऋषिपाल, कांस्टेबल हरीश, सचिन और चालक एंपिल औद्योगिक पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बड़ौत की ओर से एक बिना नंबर की इनोवा गाड़ी आई और तेजी से बागपत की ओर निकली। दरोगा सहित पुलिसकर्मियों ने अपनी जीप उसके पीछे दौड़ा दी।

Sub inspector died and three soldiers injured in truck accident at Baghpat of UP
पुलिस की गाड़ी और ट्रक के बीच भिडंत - फोटो : अमर उजाला

बड़ौली और ट्यौढ़ी गांव के बीच पुलिया के पास पहुंचने पर जब इनोवा कार को पास करने लगे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा सहित अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sub inspector died and three soldiers injured in truck accident at Baghpat of UP
अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल भेज दिया गया। यहां दरोगा ऋषिपाल (54) पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह निवासी खरोरा थाना सहपाऊ जिला हाथरस को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Sub inspector died and three soldiers injured in truck accident at Baghpat of UP
अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला

हादसे में घायल कांस्टेबल हरीश, सचिन, चालक एंपिल का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed