फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोतीगंज पर शिकंजा: कबाड़ियों का नहीं टूट रहा नेटवर्क, गलियों में गोदाम, पुलिस भी हैरान

Tue, 03 Aug 2021 02:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Aug 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
Sotiganj Meerut : police unable to break the network of scrap traders, many warehouses are in nerrow streets
सोतीगंज मेरठ - फोटो : Amar Ujala Meerut

सोतीगंज में पुलिस ने फिर छापा मारकर 17 कबाड़ियों के गोदामों की तलाशी ली, जिसमें छह गोदामों को सील किया गया। कार्रवाई के दौरान कबाड़ी दुकान और गोदाम छोड़कर भाग गए। कई कबाड़ी तो गोदाम पर ताला लगाकर भागे है, जिस कारण पुलिस तलाशी नहीं ले सकी। जिन गोदामों को सील किया गया है, वहां पर गाड़ियों के इंजन और पार्ट्स काफी संख्या में है। कबाड़ियों के घर पर दबिश दी, लेकिन वहां पुलिस का विरोध हुआ, जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई।



एएसपी कैंट सूरज राय ने सदर बाजार पुलिस और स्पेशल 75 के पुलिसकर्मियों की पांच टीमें बनाकर सोतीगंज में 17 कबाड़ियों के यहां छापा मारा। गोदाम और दुकान की तलाशी लेनी शुरू की। यहां अधिकांश पार्ट्स पर नंबर नहीं थे। अंदेशा है कि इंजन व पार्ट्स चोरी की गाड़ियों के है।
 

Sotiganj Meerut : police unable to break the network of scrap traders, many warehouses are in nerrow streets
सोतीगंज मेरठ, मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

पुलिस ने मौके से गाड़ियों के छह इंजन और एक हेड कब्जे में लिए। जबकि 12 इंजन और कुछ पार्ट्स बाइक के मिले हैं। पुलिस इस मामले की जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि इंजनों की जांच हो जाए कि किस गाड़ी के है। उसके बाद पुलिस मुकदमे से मिलान कराकर कार्रवाई करेंगी।


 
Sotiganj Meerut : police unable to break the network of scrap traders, many warehouses are in nerrow streets
सोतीगंज मेरठ, मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

कबाड़ियों का नहीं टूट रहा नेटवर्क
सोतीगंज के कबाड़ियों का नेटवर्क नहीं टूट रहा है। पुलिस जब भी सोतीगंज में छापा मारती, तभी नई बात सामने आती है। इससे पहले पुलिस ने यहां से 100 से अधिक इंजन बरामद कर लिए थे। सोतीगंज में कौन-कौन कबाड़ी चोरी के वाहन काटते है, इसकी जानकारी स्पेशल 75 के कई सिपाहियों को है। यहीं वजह है कि सदर बाजार पुलिस कार्रवाई के दौरान उन सिपाहियों को आगे रखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sotiganj Meerut : police unable to break the network of scrap traders, many warehouses are in nerrow streets
सोतीगंज मेरठ - मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

गलियों में गोदाम, पुलिस भी हैरान
पुलिस के बताया कि राजा, सलाउद्दीन, इमरान समेत दस कबाड़ियों के गोदाम पर गाड़ियों के सामान बिकते है, जबकि जुनेद, अरशद, साजिद उर्फ नेपाली, आदिल, रिजवान उर्फ घोच्चू के गोदाम पर बाइक के पार्ट्स बिकते है। कबाड़ियों ने गलियों में बड़े-बड़े गोदाम बनाए हुए है। जिनको देखकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने इन गोदामों की वीडियो बनाई है।

विज्ञापन
Sotiganj Meerut : police unable to break the network of scrap traders, many warehouses are in nerrow streets
सोतीगंज मेरठ, मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

इंस्पेक्टर ने खुद बताया थाना भ्रष्टाचार मुक्त
इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र सिंह राणा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल की। जिसमें लिखा है कि हमारा थाना भ्रष्टाचार से पूर्ण रूप से मुक्त है। दलालों की चुंगल में न आए। कोई भी समस्या हो हमें बताए। कोई अवैध काम हो रहा है तो इंस्पेक्टर के सीयूजी नंबर पर कॉल करें।

इंस्पेक्टर ने बताया है कि सोतीगंज में चोरी की गाड़ी काटने वाले कबाड़ियों पर शिकंजा के लिए यह मेसेज पोस्ट किया है। कोई भी सूचना देगा, तो पुलिस उसका नाम पता गोपनीय रखेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed