फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य ग्रहण आज: रिंग की तरह दिखेगा सूर्य, ग्रह चाल को करेगा प्रभावित, जाप से दूर होंगे कष्ट

Sun, 21 Jun 2020 02:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Jun 2020 02:08 AM IST
सार

  • तीन घंटे 48 मिनट रहेगा सूर्य ग्रहण
  •  जाप करने से सिद्घ होंगे मंत्र और कष्ट दूर 

विज्ञापन
Solar eclipse today: Sun will look like ring, will affect planetary movement
खंडग्रास सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : अमर उजाला
आज तीन घंटे 48 मिनट तक होने वाला सूर्य ग्रहण सभी ग्रहों की चाल को प्रभावित करेगा। सूर्य कुछ देर के लिए रिंग की तरह दिखाई देगा और दिन के समय शाम जैसा अंधेरा हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य इस घटना को विभिन्न नजरियों से देख रहे हैं।


 
Solar eclipse today: Sun will look like ring, will affect planetary movement
pandit bharat bhushan ji - फोटो : अमर उजाला
21 जुलाई तक इसका असर देखने को मिलेगा। जैसे देश की सीमाओं तनाव होने के साथ ही कोरोना महामारी बढ़ेगी, लेकिन बाद इससे शुभ समय भी आएगा। श्री बगला मुखी मंदिर, ब्रह्मपुरी कॉलोनी के आचार्य रोहित वशिष्ठ का कहना है कि सूर्य ग्रहण प्रात: 10 :22 से शुरू होगा, जो भारत में तीन घंटे 48 मिनट तक रहेगा और दोपहर 1 : 40 खत्म होगा। पूरी पृथ्वी पर सूर्य ग्रहण की अवधि पांच घंटे 38 मिनट की होगी। 
 
Solar eclipse today: Sun will look like ring, will affect planetary movement
अतुल जोशी महाराज - फोटो : अमर उजाला
श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने कहा सूर्य ग्रहण सभी ग्रहों की चाल को प्रभावित करेगा। ग्रहण के समय जिस भी देवी-देवता की पूजा करते हैं, उनके मंत्रों का जाप करें, जिससे यह मंत्र सिद्ध हो जाएंगे। 21 जुलाई तक ग्रहण का असर रहेगा। इससे देश की सीमाओं पर तनाव की स्थिति बनी रहेगी और कोरोना महामारी तेजी से बढ़ेगी, लेकिन 21 जुलाई के बाद शुभ संकेत मिलने शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar eclipse today: Sun will look like ring, will affect planetary movement
ज्योतिषाचार्य मुकेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
नेहरू नगर के ज्योतिषाचार्य मुकेश शर्मा का कहना है कि यह ग्रहण कुछ क्षण के लिए दिन में शाम और रात्रि जैसा अंधेरा कर देगा। इस समय बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु एवं केतु सहित छह ग्रह वक्री है। इस समावेश से समुद्र में हलचल, सुनामी घटना, तूफान, चक्रवात, युद्ध होने और सामाजिक विपदा आने की संभावना छह माह तक रहेगी।
 
विज्ञापन
Solar eclipse today: Sun will look like ring, will affect planetary movement
सूर्य ग्रहण 2020
तहसील श्री शिव मंदिर के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय का कहना है कि ग्रहण से पूर्व स्नान करें और ग्रहण खत्म होने के बाद भी नहाएं और दान करें। ग्रहण के समय देवी और देवताओं की पूजा करें। इससे प्रत्येक व्यक्ति की राशि पर इस ग्रहण का दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed