सेवादार की हत्या का मामला: तीन घंटे चला बखेड़ा, दरोगा ने युवक का लाठी मारकर सिर फोड़ा, एसओ लाइन हाजिर
अब्दुल्लापुर में बुधवार सुबह साढ़े सात बजे से ही हंगामा शुरू हो गया था। पहले विहिप के प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र समर्थ, महानगर संगठन मंत्री गौरव प्रताप, बजरंग दल के संयोजक बलराज डूंगर और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे। तब तक पोस्टमार्टम के बाद सेवादार का शव भी पहुंच गया था।
शव हटवाने को लेकर हिंदू संगठनों के नेताओं और पुलिस में नोकझोंक चलती रही। एसपी देहात ने कई बार शव उठवाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी।
एसपी देहात ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। लेकिन विधायक धरने पर बैठ गए। आक्रोश बढ़ता देख एसपी देहात विधायक के पास जमीन पर ही बैठ गए और विधायक की बात एसएसपी से कराई। जिस पर एसएसपी ने एसओ को लाइन हाजिर कर दिया।
जिसके बाद धरना खत्म हुआ। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। वहींए पुलिस ने भी इस मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।