Shamli Crime News Today: यूपी के शामली जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कैराना कोतवाली इलाके में कांधला मार्ग स्थित बाग में असलम (32) की गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह आम के बाग में उसका शव मिला। पुलिस ने 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और साले को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छूरा और घटना में प्रयुक्त टैंपो बरामद किया है।
2 of 14
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे कांधला मार्ग पर स्थित नसीम कुरैशी के आम के बाग में सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ कैराना श्याम सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
3 of 14
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवक की छूरे से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस को मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। युवक के पिता आबिद ने शव की पहचान अपने पुत्र असलम निवासी मोहल्ला खैल खालापार के रूप में की।
4 of 14
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छूरे से गला रेतकर की हत्या
युवक की छूरे से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस को मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। युवक के पिता आबिद ने शव की पहचान अपने पुत्र असलम निवासी मोहल्ला खैल खालापार के रूप में की।
5 of 14
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को घर से निकला था असलम
पिता की तरफ से कैराना कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया। आबिद ने बताया कि असलम कांधला में कैराना बस स्टैंड के निकट इरफान की बिरयाना की दुकान पर नौकरी करता था। वह शनिवार शाम चार बजे घर से गया था।