हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड में की पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हत्या से कुछ समय पहले जिम में कसरत के दौरान अंकित के मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। फोन पर बातचीत के दौरान अंकित की कॉल करने वाले से तीखी बहस भी हुई थी।
इसके बाद जैसे ही वह जिम से बाहर निकले, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पहले से ही जिम के बाहर मौजूद थे। जैसे ही अंकित जिम से बाहर निकले और अपनी स्कॉर्पियो में बैठने लगे, हमलावरों ने गाड़ी का गेट खोलकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
2 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया गया कि ड्राइविंग सीट की तरफ दीवार होने के कारण अंकित उस ओर से बाहर नहीं निकल सके। उन्होंने स्कॉर्पियो के अंदर दूसरी तरफ जाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने गाड़ी का गेट जबरन खोल लिया और उन पर लगातार गोलियां चला दीं।
3 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फायरिंग में तीन गोलियां गाड़ी के अगले शीशे में लगीं, जबकि पांच गोलियां अंकित के शरीर में जा लगीं। सिर और पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गाड़ी के पास गिर पड़े। वारदात के बाद चारों बदमाश मौके से भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।
4 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली के सिपाही नवाब सिंह भी रोजाना जिम करने पहुंचते थे। उन्होंने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर वह बाहर आए तो अंकित घायल अवस्था में पड़े थे। उन्होंने तत्काल अंकित को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब हत्या से पहले अंकित के मोबाइल पर आई कॉल को भी जांच का अहम बिंदु मान रही है।
5 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कॉल किसकी थी, बातचीत में क्या हुआ और कथित हॉटटॉक के बाद हुई हत्या के बीच कोई संबंध है या नहीं। एडीजी भानुभास्कर ने बताया कि हरियाणा में पुलिस टीम भेजी गई है। इसके अलावा शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत की टीम भी लगाई गई है।