फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शैलजा हत्याकांड: मेजर की जहां पर थी पहली पोस्टिंग, वहीं जाकर छिपा, गिरफ्तारी से दोस्त हैरान

Mon, 25 Jun 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 25 Jun 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
shailza murder case accused Nikhil handa Was hidden his friends in Meerut

मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी मेजर निखिल राय हांडा की पहली पोस्टिंग भी मेरठ में रही थी। मेजर की पत्नी की हत्या के बाद आरोपी मेजर ने अपने को सबसे सुरक्षित मेरठ छावनी में छिपना माना। लेकिन सर्विलांस के सहारे दिल्ली पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली।

shailza murder case accused Nikhil handa Was hidden his friends in Meerut
major nikhil handa - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार शैलजा द्विवेदी की हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार मेजर निखिल हांडा की साल 2007-08 में पहली पोस्टिंग मेरठ कैंट में रही थी। उसके बाद जब मेरठ से मेजर हांडा का ट्रांसफर हुआ तो उसके बाद भी मेरठ छावनी में आना-जाना रहा। एसपी सिटी के अनुसार थाना सदर बाजार के कैंट इलाके से ऑफिस से उसकी गिरफ्तारी की गई थी। यहां ऑफिसर्स क्वार्टर होते हैं। 

shailza murder case accused Nikhil handa Was hidden his friends in Meerut
murder in delhi - फोटो : अमर उजाला

शैलजा की हत्या करने के बाद जिस होंडा सिटी कार से आरोपी मेजर हांडा ने शैलजा पर कार चढ़ाकर शव को कुचला था, उसी कार को लेकर वह मेरठ पहुंचे। पहले कंकरखेड़ा बाईपास पर कार घुमाई गई उसके बाद छावनी क्षेत्र भी समय बिताया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में यह पता चला कि कार कई जगह रोकी गई। रुड़की रोड पर भी भी कार दो बार निकली और फिर वापस मुड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shailza murder case accused Nikhil handa Was hidden his friends in Meerut
majors wife murder - फोटो : अमर उजाला

कैंट इलाके से मेजर निखिल को एक दोस्त के यहां से गिरफ्तार किया गया। जांच पड़ताल में यह भी सामने आया कि आरोपी मेजर ने हॉस्टल में अपने एक दोस्त को फोन भी किया था।

विज्ञापन
shailza murder case accused Nikhil handa Was hidden his friends in Meerut
shailza dwivedi

तीन माह में एक हजार से अधिक कॉल
एसपी सिटी का कहना है कि मेजर की पत्नी की हत्या के आरोपी मेजर निखिल हांडा अपने ही मोबाइल की कॉल डिटेल में फंस गए। शैलजा की हत्या से दो दिन पहले आरोपी निखिल ने शैलजा को फोन करके दिल्ली में आरआर हॉस्पिटल में बुलाया था। उस समय भी दोनों एक साथ रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि पिछले तीन माह में आरोपी मेजर ने शैलजा के फोन पर करीब एक हजार से अधिक बार बात की थी। जिस मोबाइल फोन को लेकर मेजर निखिल मेरठ में छिपने पहुंचा, उसी मोबाइल फोन से पुलिस ने उसे पकड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed