फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बहती यमुना के बीच से खनन परिवहन, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

Sun, 24 Jun 2018 01:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 24 Jun 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh: Mining Transportation, among the Yamuna flows, see photos
बहती यमुना के बीच से खनन परिवहन - फोटो : अमर उजाला

बागपत में निवाड़ा के यमुना खादर में पॉकलेन और जेसीबी मशीनें उतारे जाने का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा यदि गांव में जबरन खनन किया तो आंदोलन शुरू करेंगे।

किसके इशारे पर बनाया जा रहा रास्ता

Uttar Pradesh: Mining Transportation, among the Yamuna flows, see photos
बहती यमुना के बीच से खनन परिवहन - फोटो : अमर उजाला

निवाड़ा में हंगामे के बाद खनन ठेकेदारों ने बहती हुई यमुना नदी के बीच से रेत लदे वाहन गुजारने शुरू कर दिए हैं। जबकि कच्चे रास्ते की शिकायत के बाद प्रदूषण विभाग की टीम दो बार जांच कर चुकी है और एनजीटी में 10 जुलाई को सुनवाई हैं। एनजीटी के फैसले से पहले ही बहती यमुना नदी से रास्ता बना दिया और फिर से मशीनरी यमुना खादर में उतार दी है। ग्रामीणों ने कहा यदि प्रशासन ने सुनवाई नहीं की तो कमिश्नर दफ्तर पर आंदोलन करेंगे।

Uttar Pradesh: Mining Transportation, among the Yamuna flows, see photos
बहती यमुना के बीच से खनन परिवहन - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार की रात में निवाड़ा गांव के किसानों को भनक लगी कि उनके खेतों में खनन शुरू कर दिया है। सैकड़ों ग्रामीण यमुना खादर पहुंचे और मशीनों पर चढ़कर खनन रुकवा दिया। यहां देर रात तक हंगामा रहा। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद यहां खनन कर रहे लोग मशीनरी लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh: Mining Transportation, among the Yamuna flows, see photos
बहती यमुना के बीच से खनन परिवहन - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने कहा निवाड़ा से खनन परिवहन के लिए रास्ता बनाने की तैयारी थी, इससे ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। उधर, खनन ठेकेदार पक्ष के लोगों ने खनन परिवहन के लिए बहती हुई यमुना नदी के बीच से फिर से खनन परिवहन शुरू कर दिया। पहले जिस जगह कच्चा रास्ता था, उनकी जगह से फिर से खनन के लिए परिवहन शुरू कर दिया। बहती यमुना के बीच जेसीबी उतारकर कच्चा रास्ता दुरुस्त कराया और यहीं से परिवहन चल रहा है। वहीं बदरखा में रेत से भरे ओवरलोड ट्रकों के विरोध में ग्रामीणों ने रास्ते में गड्ढा खोद दिया। जिससे ओवर लोड वाहनों का आवागमन बंद करा दिया।

पढ़ें : उत्तर प्रदेश: दबंगों के खौफ से छोड़ दिया गांव, घर पर लिखवा दिया 'मकान बिकाऊ' है
 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Mining Transportation, among the Yamuna flows, see photos
बहती यमुना के बीच से खनन परिवहन - फोटो : अमर उजाला

एनजीटी में कच्चे रास्ते की शिकायत के बाद केंद्रीय प्रदूषण विभाग की टीम ने दो बार गौरीपुर में छापेमारी की। कच्चा रास्ता हटवा दिया गया था। प्रशासन का कहना था कि जहां पर रास्ता है, यहां पर गौरीपुर का रकबा है और यह नदी क्षेत्र नहीं है, लेकिन इन दिनों नदी की धारा यहीं से बह रही है। प्रदूषण विभाग की टीम को एनजीटी में रिपोर्ट देनी है और इस पर 10 जुलाई को सुनवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed