{"_id":"5df5e5928ebc3e87c300b24a","slug":"school-management-committee-election-held-as-same-as-lok-sabha-election-in-muzaffarnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस जिले में लोकसभा की तर्ज पर हो रहा स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव, दनादन पड़ रहे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस जिले में लोकसभा की तर्ज पर हो रहा स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव, दनादन पड़ रहे वोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव किसी लोकसभा चुनाव से कम नहीं है। यहां का नजारा देखकर आपको यही लगेगा कि यह किसी लोकसभा या विधानसभा का चुनाव ही तो नहीं।
आप असमंजस में आएं उससे पहले हम आपको बता दें कि भोपा थाना क्षेत्र के जनता हाई ग्राम शिक्षा सभा स्कूल में प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए आज सुबह से ही वोटिंग प्रक्रिया जारी है जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों की बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।
2 of 5
मतदान करते बुजुर्ग व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
भोपा थानाक्षेत्र में जनता हाई ग्राम शिक्षा सभा स्कूल भोपा की प्रबंधन कमेटी का चुनाव विधानसभा व लोकसभा की तर्ज पर हो रहा है इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि समिति के दस सदस्यों के लिए 12 लोगों द्वारा नामांकन किया गया है।
3 of 5
मतदान केंद्र पर चल रही है गहमागहमी
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव अधिकारी विजय शर्मा ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि चयनित प्रबंध समिति ही जनता इंटर कॉलेज भोपा का संचालन करती है। इसके लिए लोकसभा की तर्ज पर चुनाव कराने का फैसला लिया गया। तकरीबन 768 कुल मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मतदान करने पहुंची महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भारी भीड़ लगी हुई है। दोपहर 12 बजे तक 50% मतदान हो चुका है। बैलेट पेपर के जरिए यहां वोट डाले जा रहे हैं। जिन पर सभी प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह अंकित हैं
मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने प्रत्याशी के लिए मतदान कर रहे हैं। क्षेत्र की महिलाएं भी प्रबंध समीति के अध्यक्ष के इस चुनाव के लिए वोट देने पहुंची।
विज्ञापन
5 of 5
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुदेश पाल व प्रत्याशी हरविंदर सिंह (बाएं)
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि अध्यक्ष पद की दौड़ में रहकड़ा निवासी सुरेश पाल और हरविंदर सिंह भोपा के बीच मुकाबला है। चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी चल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।