फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धूम-धड़ाका, धड़ाम..., बच्चों ने वार्षिकोत्सव में जमकर दिखाया कमाल, देखें तस्वीरें

Sun, 02 Dec 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 02 Dec 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
School Children in meerut rocked up the annual festival
मेरठ न्यूज
सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंट में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिशप प्रेमप्रकाश हाबिल ने किया। अतिथियों में ब्रिगेडियर बलबीर सिंह, डॉ. अविनाश चंद, एसपी सिटी रणविजय सिंह व सचिव आशीष पॉल हाबिल शामिल हुए। प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। 

 
School Children in meerut rocked up the annual festival
मेरठ न्यूज
'द प्राडिगल: द रिटर्न ऑफ द नेटिव' थीम पर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 'द प्राडिगल: द रिटर्न ऑफ द नेटिव' एक अंग्रेजी नाटक में बच्चे की कहानी है। नाटक के जरिए बच्चों ने गलत राह पर भटके बच्चे के जीवन संघर्ष का बड़े ही मार्मिक रूप से चित्रण किया। भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। विश्व की सभी संस्कृतियों को नृत्य के जरिए मंचित किया।
 
School Children in meerut rocked up the annual festival
मेरठ न्यूज
मैक्सिकन नृत्य, अरेबियन नृत्य किया। इजिप्ट की सभ्यता की झलक दिखाते हुए नाटक का मंचन किया। भारतीय लोकनृत्य में राजस्थानी घूमर की प्रस्तुति छात्राओं ने दी। आयोजन का संचलन सिद्धी बंसल, नितिन सिंह राणा, दिव्यांशु व अरीबा सिद्दकी ने किया। झलक को मेधावी छात्रा सम्मान से नवाजा। वहीं कार्यक्रम के दौरान संतुलन खो देने से कुछ बच्चे एक दूसरे पर गिर पड़े। एसपी सिटी ने दौड़कर उन्हें संभाला।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
School Children in meerut rocked up the annual festival
मेरठ न्यूज
आईपीएम में बच्चों ने दिखाया कमाल
मोदीपुरम के आईपीएम स्कूल में तृतीय वार्षिक खेल महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और आयोजित प्रतियोगिताओं में अपना कमाल दिखाया। शुभारंभ प्रधानाचार्य गुरप्रीत कौर तथा स्कूल निदेशिका रानू वर्मा ने किया। छोटे बच्चों ने विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

 
विज्ञापन
School Children in meerut rocked up the annual festival
मेरठ न्यूज

इसके अलावा सुरीले गीत एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्र छात्राओं के माता पिता ने भी खेलों में भाग लिया।  बच्चों ने बैम्बों, पीटी, ताइक्वांडों समेत अनेक प्रकार के पिरामिड बनाकर सबकों आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रमाण पत्र बांटे गए। इस दौरान एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विकास वर्मा ने बच्चों की सराहना की। संचालन खेल शिक्षक राहुल राणा ने किया। इस दौरान को-आर्डिनेटर मीतू चौहान, विशम कुमार, प्रियंका मौजूद रहे। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed