फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल मुस्कान: हत्या के बाद पेशेवर अपराधियों की तरह बेखाैफ थे दोनों, चेहरे पर जरा भी न था कानून का खाैफ

Fri, 21 Mar 2025 09:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 21 Mar 2025 09:36 PM IST
सार

Saurabh Murder Case Meerut: मेरठ के साैरभ हत्याकांड में आज कई खुलासे हुए। शुक्रवार को मुस्कान और साहिल को जो कैब ड्राइवर घुमाने ले गया था उसने एक ऑडियाे पुलिस को साैंपा। आरोपियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं, जिनमें नई बातें सामने आई हैं। 

विज्ञापन
Saurabh Murder: Muskan-Sahil were unaware like professional criminals after murder
साैरभ हत्याकांड, कातिल मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हुए सौरभ के कत्ल की दिल दहलाने वाली वारदात से हर कोई हैरत में है। मुस्कान और साहिल के पड़ोसियों को तीसरे दिन भी यकीन नहीं हो रहा कि ये दोनों इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देंगे। वहीं इस हत्याकांड की चर्चा पूरे शहर में होती रही। सोशल मीडिया पर भी सौरभ हत्याकांड छाया रहा। देश भर के लोग यहां शहर से रहने वाले अपने परिचितों और रिश्तेदारों से इस हत्याकांड के बारे में जानकारी लेते रहे। शुक्रवार को कई वीडियो वायरल हुए जिनमें आरोपियों से जुड़े कई राज सामने आए।
Saurabh Murder: Muskan-Sahil were unaware like professional criminals after murder
आरोपी साहिल व मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
पति की हत्या कर मनाली में मनाया प्रेमी का जन्मदिन
आज एक कैब ड्राइवर ने व्हाटसएप ऑडियो पुलिस को साैंपा तो खुलासा हुआ कि पति साैरभ की हत्या के बाद मुस्कान ने प्रेमी साहिल का बर्थडे सरप्राइज प्लान किया था। साहिल को केक खिलाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ तो वहीं कसोल के पब के वीडियो भी वायरल हुए।
Saurabh Murder: Muskan-Sahil were unaware like professional criminals after murder
आरोपी साहिल - फोटो : अमर उजाला
पब में बेखाैफ होकर किया डांस
साहिल और मुस्कान का कसोल के एक पब से वीडियो वायरल हुआ जिसमें दोनों अपराध से बेखाैफ डांस करते हुए और झूमते हुए नजर आ रहे हैं। इन वीडियोज में मुस्कान जहां डांस करते हुए सेलफी ले रही है तो वहीं साहिल नशे में चूर खुले बालों में झूमता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh Murder: Muskan-Sahil were unaware like professional criminals after murder
होली खेलते साहिल और मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला

मुस्कान के चेहरे पर दिखी बेफिक्री की मुस्कान
13 मार्च का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें साहिल और मुस्कान होली के रंग में रंगे हुए हैं और रील बना रहे हैं। इस वीडियो मुस्कान मुस्कुरा रही है तो साहिल हाथ से अलग अलग इशारे करता दिखा।

विज्ञापन
Saurabh Murder: Muskan-Sahil were unaware like professional criminals after murder
आरोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
पति की हत्या कर प्रेमी संग लिया स्नोफाॅल का आनंद
एक वीडियो में आरोपी मुस्कान स्नोफाॅल के दाैरान मनाली की वादियों में घूमती नजर आ रही है। इस दाैरान उसने काले रंग की जैकेट पहनी है और वह बर्फ में चल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed