मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्या करने के बाद पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल सलाखों के पीछे हैं। मंगलवार को एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन, ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और फोरेंसिक की टीम सौरभ के किराए के मकान में पहुंचे। टीम ने मौके से खून के नमूने और फिंगर प्रिंट लिए। टीम ने बेडरूम और बाथरूम का भी नक्शा तैयार किया गया है। टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की। दो घंटे साक्ष्य जुटाने के बाद टीम वापस लौटी।
ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ की हत्या पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ कर दी थी। आरोपियों ने सौरभ की गर्दन काट दी थी। साहिल गर्दन अपने घर लेकर गया था। जिसके बाद दोनों शिमला, कसोल और मनाली घूमने गए थे। वापस आने के बाद वारदात का पर्दाफाश हो गया था।
2 of 11
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ और मुस्कान के घर पहुंची फोरेंसिक टीम
ब्रह्मपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करने के लिए साक्ष्य जुटा रही है। इसी कड़ी में जिस किराए के घर में सौरभ और मुस्कान रहते थे, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों की भी भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि साहिल के घर पर भी पुलिस की टीम पहुंची। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी, इसके लिए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे है।
3 of 11
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ के परिजनों से मिले एडवोकेट
सौरभ के घर में सात्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। मंगलवार को कुछ वकील सौरभ की मां रेणु देवी से उनके घर पर मिले। वकीलों ने कहा कि बहुत बड़ी घटना उनके परिवार के साथ हुई है। ऐसे में वह उनके साथ है। यदि पैरवी के लिए आप कहेंगे तो वह पूरी मदद करेंगे।
4 of 11
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान और साहिल को फांसी देने की मांग
सौरभ की आत्मा की शांति के लिए ब्रह्मपुरी से लोगों ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हत्यारोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तौगी को फांसी देने की मांग की। लोगों ने सौरभ और उसके परिवार को जल्द से जल्द न्याय देने को मांग की। कैंडल मार्च में सौरभ के परिजन भी शामिल हुए। हाथ में मोमबत्ती और सौरभ की तस्वीर लेकर निकाले कैंडल मार्च में काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।
5 of 11
Meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सौरभ के हत्यारों को फांसी दो के नारे भी लगे। मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैकी वर्मा ने कहा कि सौरभ की हत्या जिस तरह से की गई है। उसके हत्यारों को फांसी दी जाए। कानून इन्हें ऐसी सजा दे कि कोई भी इंसान ऐसा अपराध करने के बारे में सोच भी न सके। कैंडल मार्च श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर के सामने से शुरू होकर गौरीपुरा चौकी तक निकाला गया। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी। सभी ने सौरभ के लिए न्याय मांगा।