फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साैरभ हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पति की लाश ठिकाने लगाकर प्रेमी संग शिमला गई थी मुस्कान, फिर किया ये काम

Wed, 19 Mar 2025 07:31 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 19 Mar 2025 07:31 AM IST
सार

प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पति की न सिर्फ हत्या की बल्कि उसके शव के टुकड़े कर उन्हें ड्रम में भरकर सीमेंट में चिन डाला। 

विज्ञापन
Saurabh murder case Meerut: Muskaan had gone to Shimla with her lover after disposing of her husband dead body
साैरभ, पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर लंदन से लाैटे पति की निर्मम हत्या कर डाली। इसके बाद शव के टुकड़े कर ड्रम में भर दिए और सीमेंट और डस्ट से चिनाई कर दी। आरोपी महिला की मां द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आखिर कैसे अपने ही सुहाग की कातिल बन गई बेरहम पत्नी आइए जानते हैं पूरी वारदात?

Saurabh murder case Meerut: Muskaan had gone to Shimla with her lover after disposing of her husband dead body
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत इंदिरानगर मास्टर कॉलोनी में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने चार मार्च को शव के टुकड़े ड्रम में रखकर उपर से चिनाई कर दी। 

Saurabh murder case Meerut: Muskaan had gone to Shimla with her lover after disposing of her husband dead body
माैके पर माैजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में काम करते थे। वह अक्सर विदेश में जाते थे। लंदन में ड्यूटी पर जाने के दौरान वर्ष 2020 में उनकी वहां के एक माॅल में नौकरी करने लगे थे। इससे पहले वर्ष 2016 में सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के पांच साल की बेटी पीहू है, जो कक्षा दो की पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh murder case Meerut: Muskaan had gone to Shimla with her lover after disposing of her husband dead body
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहे थे। जबकि उनके पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग घर में रह रहे हैं।

विज्ञापन
Saurabh murder case Meerut: Muskaan had gone to Shimla with her lover after disposing of her husband dead body
इसी मकान में रह रहा था साैरभ का परिवार - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2019 से मुस्कान का मोहल्ले में ही शास्त्री की कोठी निवासी युवक साहिल शुक्ला से संबंध हो गए। 25 फरवरी को मुस्कान का जन्मदिन था और 24 फरवरी को सौरभ अमेरिका से वापस लौटे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed