फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंदन से लौटे पति का कत्ल : प्रेमी संग मारा, शव के किए 15 टुकड़े; ड्रम में भरकर डाल दिया सीमेंट और चली गई शिमला

Wed, 19 Mar 2025 05:44 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: विकास कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 05:44 AM IST
सार

- शव के टुकड़े कर ड्रम में रख सीमेंट से की चिनाई, वारदात के बाद प्रेमी संग शिमला घूमने गई
- पत्नी के जन्मदिन पर 24 फरवरी को मेरठ आए थे सौरभ कुमार, दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
In Meerut wife along with her lover killed her husband
कातिल साहिल,मुस्कान और मृतक सौरभ - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ स्थित ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत इंदिरानगर मास्टर कॉलोनी में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने चार मार्च को शव के टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ शिमला घूमने चली गई। मंगलवार को महिला ने अपनी मां को वारदात की जानकारी दी। मां ने ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद किया।



In Meerut wife along with her lover killed her husband
मृतक साैरभ - फोटो : अमर उजाला

मर्चेंट नेवी में काम करता था सौरभ
सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में काम करते थे। वह अक्सर विदेश में जाते थे। लंदन में ड्यूटी पर जाने के दौरान वर्ष 2020 में उनकी वहां के एक मॉल में नौकरी करने लगे थे। इससे पहले वर्ष 2016 में सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के पांच साल की बेटी पीहू है, जो कक्षा दो की पढ़ाई कर रही है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहे थे। जबकि उनके पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग घर में रह रहे हैं। वर्ष 2019 से मुस्कान का मोहल्ले में ही शास्त्री की कोठी निवासी युवक साहिल शुक्ला से संबंध हो गए। 25 फरवरी को मुस्कान का जन्मदिन था और 24 फरवरी को सौरभ अमेरिका से वापस लौटे।

In Meerut wife along with her lover killed her husband
कातिल साहिल - फोटो : अमर उजाला

पति को बेहोश कर प्रेमी को घर बुलाया
सौरभ को पत्नी मुस्कान के साहिल से संबंधों की जानकारी थी। इस कारण कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 4 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में पहले बेहोशी की दवा दी। इसके बाद प्रेमी साहिल को घर पर बुला लिया। दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के छुरे से लगभग 15 टुकड़े कर इन्हें प्लास्टिक ड्रम में भर दिया। इसी ड्रम में ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल बनाकर शव के टुकड़ों को छुपा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
In Meerut wife along with her lover killed her husband
पत्नी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

पूरा ड्रम भेजा गया मोर्चरी
पुलिस ने ड्रम में सीमेंट और डस्ट का घोल सूख जाने और उसमें शव के टुकड़े फंस जाने के कारण पहले मजदूरों को बुलाकर ड्रम को तोड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन बाद में पूरे ड्रम को ही मोर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन
In Meerut wife along with her lover killed her husband
युवक की हत्या के बाद घर के बाहर लगी परिजन और पड़ोसियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। ड्रम में शव डालकर उसे सीमेंट व डस्ट से चिन दिया था। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। -डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed