{"_id":"5ba43983867a5501370efb65","slug":"sarkari-job-railway-recruitment-2018-special-train-will-run-for-exam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, चलेगी स्पेशल ट्रेन, जान लीजिए टाइम-टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, चलेगी स्पेशल ट्रेन, जान लीजिए टाइम-टेबल
Fri, 21 Sep 2018 05:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 21 Sep 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। सहायक लोको पायलट और तकनीशियन पद के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन का टाइम टेबल जान लीजिए। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 से 29 सितंबर के बीच नियमित रूप से होगा। इस बीच 28 सितंबर को ट्रेन नहीं चलेगी। गया से जबलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन इलाहाबाद छिवकी के रास्ते होगा।
2 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
गया से परीक्षा स्पेशल ट्रेन रात 11.35 बजे चलकर डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते सुबह 5.55-6.00 बजे इलाहाबाद छिवकी पहुंचेगी। इसके बाद मानिकपुर, सतना, कटनी रुकते हुए दिन में 1.40 बजे जबलपुर पहुंचेंगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन जबलपुर से 23 सितंबर से 30 सितंबर के बीच शाम 7.45 बजे चलेगी। रात 2.55-3.00 बजे स्पेशल ट्रेन इलाहाबाद एवं सुबह 9.30 बजे गया पहुंच जाएगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर को नहीं चलेगी। 18 कोच की स्पेशल ट्रेन में 16 कोच सामान्य श्रेणी एवं दो कोच एसएलआर श्रेणी के रहेंगे।
3 of 6
वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को 62907 पदों के लिए चल रही रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के चौथे दिन आरआरबी इलाहाबाद के अधीन 11 शहरों के 41 केंद्रों में कुल 37343 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इस दौरान परीक्षा देने के लिए 27521 अभ्यर्थी पहुंचे। अभ्यर्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत 73.70 रहा। इलाहाबाद के दस केंद्रों की बात करें तो यहां पहली पॉली में 78.77, दूसरी पॉली में 78.33 एवं तीसरी पॉली में 78.78 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक परीक्षा सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से निपटी। 21 सितंबर को परीक्षा नहीं होगी। इस बार रविवार को भी परीक्षा कुछ केंद्रों में आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इस बार रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए इस बार अभ्यर्थियों को सेंटर तक पहुंचने के लिए लंबा सफर करना पड़ रहा है। दरअसल रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा भले ही ऑनलाइन हो लेकिन इस परीक्षा में शामिल होने के लिए हजारों अभ्यर्थियों को अधिकतम 600 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। परीक्षा के लिए आए 1.97 करोड़ आवेदन के चलते रेलवे भर्ती बोर्ड को कई अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र दूसरे शहरों में बनाने पड़े हैं।
विज्ञापन
5 of 6
नौ सितंबर से ही आरआरबी इलाहाबाद समेत देश के सभी भर्ती बोर्ड कार्यालय की वेबसाइट के माध्यम से अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी मिलनी शुरू हो गई थी कि उनकी परीक्षा कब और किस शहर में हो रही है। परीक्षा 17 सितंबर से 14 दिसंबर के मध्य कुल 49 दिवसों में होनी है। पिछले माह असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) और तक्नीशियन के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा के लिए कई भर्ती बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों के सेंटर दूसरे राज्यों में भेज दिए गए थे। इलाहाबाद के तमाम अभ्यर्थियों के तब हिमाचल प्रदेश के सोलन, पंजाब के भटिंडा, जालंधर आदि शहरों में परीक्षा केंद्र बना दिए गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।