फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बिल्ली, बीयर की बोतलें... पेंटिंग्स और सोशल मीडिया पर ऐसे स्टटेस; साहिल शुक्ला का कमरा उगलेगा हर राज!

Fri, 21 Mar 2025 03:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Mar 2025 03:43 PM IST
सार

Meerut Murder Case News Updates: सौरभ हत्याकांड में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कुछ चौंकाने वाली बातें भी हैं। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम पांच बजे सफेद चादर में लिपटा शव ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में लाया गया। लोग यह देखकर चौंक गए कि शव लंबाई में कम और चौड़ाई में ज्यादा दिख रहा था। पढ़ें पूरा अपडेट।

विज्ञापन
Sahil Shukla s room will reveal every secret of Meerut Saurabh murder case
साहिल के कमरे से बरामद बोतलें - फोटो : अमर उजाला

साहिल बहुत शातिर है। वह व्हाट्सएप पर अक्सर बदमाशी वाले स्टेटस लगाना पसंद करता है। घर के प्रथम तल पर बने कमरे पर भी उसने गेट पर बड़ा पोस्टर लगा रखा है। इसमें लिखा है कि नमक स्वाद अनुसार और अकड़ औकात अनुसार। यह पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा उसने दीवारों पर भगवान के पोस्टर भी लगा रखे हैं। वहीं, एक बिल्ली भी आरोपी ने पाल रखी है। साहिल के कमरे में कई सारी बीयर की बोतल भी पुलिस की टीम को रखी हुई मिली।

Sahil Shukla s room will reveal every secret of Meerut Saurabh murder case
saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला

चर्चा है कि साहिल के मिजाज में शुरू से ही बदमाशी है, इसलिए वह सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के बदमाशी दिखाने वाले स्टेटस लगाता है। आसपास के लोग भी साहिल के कमरे में पहुंचकर वहां की वीडियो बना रहे थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, कमरे में साहिल सौरभ का सिर काटकर ले गया था। उसके कमरे का भी नक्शा बनवाया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। फिलहाल कमरे को सील कर दिया गया है।

Sahil Shukla s room will reveal every secret of Meerut Saurabh murder case
meerut murder - फोटो : अमर उजाला

सौरभ का शव लंबाई में कम और चौड़ाई में था ज्यादा... यह देख सब हैरत में
सौरभ हत्याकांड में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कुछ चौंकाने वाली बातें भी हैं। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम पांच बजे सफेद चादर में लिपटा शव ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में लाया गया। लोग यह देखकर चौंक गए कि शव लंबाई में कम और चौड़ाई में ज्यादा दिख रहा था। दरअसल, पैर धड़ की तरफ मुड़े हुए थे। इससे धड़ चौड़ा लग रहा था। सिर अलग था। लोगों की जुबान पर यह सवाल था। लोगों ने इस बारे में आपस में बात भी की।

यह भी पढ़ें- Meerut Murder Case: सौरभ का शव लंबाई में कम और चौड़ाई में था ज्यादा... चौंके लोग; सबकी जुबां पर था एक ही सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Sahil Shukla s room will reveal every secret of Meerut Saurabh murder case
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट खुद हैरत में 
फिल्मों के पोस्टर और सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे फोटो शेयर किए जाते हैं, जिनमें एक दिल बनाकर उसमें तीर घुसा होता है और उससे खून रिस रहा होता है। ठीक ऐसा ही सौरभ के दिल का हाल था। चाकू के तीन वार उसके दिल पर किए गए। इससे दिल क्षतिग्रस्त था। सौरभ का जिस बेरहमी से कत्ल किया गया, उसे देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ भी हैरत में हैं। दो दिन हो गए, मगर उनके जहन में अब भी सौरभ का शव घूम रहा है।

विज्ञापन
Sahil Shukla s room will reveal every secret of Meerut Saurabh murder case
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

धड़ से अलग थी गर्दन, कलाइयों से दोनों हाथ
पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम ने बताया कि एक साल में मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में 1500 से 1800 पोस्टमार्टम होते हैं, जिनमें से 700 से 800 पोस्टमार्टम में वे लोग शामिल रहते हैं। सौरभ के शव के बारे में उन्होंने बताया कि यह अपने तरह का अजीब शव था, जो पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। शुरू में तो लगा सामान्य शव होगा, मगर ऐसा नहीं था। शव देखकर चौकना लाजिमी था, क्योंकि गर्दन धड़ से अलग कटी थी। कलाइयों से दोनों हाथ कटे थे। बाकी धड़ अलग था।

संबंधित वीडियो-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed