फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्दी में डकैती: न रात भर सो सका, न ठीक से खाया खाना, देखें अब कहां है इंस्पेक्टर ललित का ठिकाना

Thu, 16 May 2019 05:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 May 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Police sent GRP inspector  to jail in accused of loot in uniform
जीआरपी में गिरोह बना लिया था ललित ने - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में डकैती डालने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जीआरपी आगरा के इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी का ठिकाना अब जेल का एकल बैरक है। उसको देवबंद स्थित उपकारागार में रखा गया है। एकल बैरक में रहने वाले चार नंबरदारों के साथ उसे रखा गया है। 


 
Saharanpur Police sent GRP inspector  to jail in accused of loot in uniform
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र में उमाही गांव के पास मुल्लाजी ढाबे के पीछे रह रहे गेहूं व्यापारी मो. अख्तर के यहां 13 मई की तड़के कुछ लोगों ने डकैती डाली थी, जिसमें वर्दीधारी भी शामिल थे। गेहूं व्यापारी को पिटाई करने के बाद 8,43,500 रुपये लूट लिए गए थे। 



 
Saharanpur Police sent GRP inspector  to jail in accused of loot in uniform
एसएसपी दिनेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने वारदात का खुलासा कर आरोपी ललित कुमार त्यागी (इंस्पेक्टर जीआरपी आगरा) के अलावा बशीर खान और सुभाष शर्मा निवासी आगरा को गिरफ्तार कर लिया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur Police sent GRP inspector  to jail in accused of loot in uniform
एसएसपी दिनेश कुमार, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों के पास से 4,94,500 रुपये की नकदी भी बरामद कर ली गई थी, जबकि वारदात में शामिल सिपाही रिंकू और शायर बेग के अलावा टैक्सी चालक फरार हो गए थे। 


 
विज्ञापन
Saharanpur Police sent GRP inspector  to jail in accused of loot in uniform
एसएसपी दिनेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद देवबंद स्थित उपकारागार में दाखिल करा दिया। वहां जेल प्रशासन ने इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी को एकल बैरक में रखा है, जहां चार नंबरदार भी रहते हैं, जबकि बशीर खान और सुभाष शर्मा को सामान्य बैरक में रखा गया है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed