फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘यह मकान गृहस्थी का है...’, पुलिस कार्रवाई में सामने आया मेरठ की बदनाम गलियों का एक कड़वा सच

Thu, 16 May 2019 03:27 PM IST
Dimple Sirohi रिजवान खान, अमर उजाला, मेरठ
रिजवान खान, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 May 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
story of a house Red light area Meerut city during police action
परिवार अपनी पहचान छिपाकर सालों से रह रहा है - फोटो : अमर उजाला

‘यह मकान गृहस्थी का है, बिना आज्ञा ऊपर आना मना है’...! कहने को यह बेहद साधारण पंक्ति प्रतीत होती है। लेकिन अगर देखा जाए तो रेड लाइट एरिया में गुमनाम जिंदगी जी रहे एक परिवार का दर्द भी इसमें समाया है। जिन बदनाम गलियों से लोग गुजरना पसंद नहीं करते, वहां एक परिवार ऐसा भी रहा जो अपनी पहचान छिपाकर सालों से इसी गली में रह रहा है। 

story of a house Red light area Meerut city during police action
कोठों को सील कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को पुलिस-प्रशासन जिस वक्त रेड लाइट एरिया में बने कोठों पर सीलिंग की कार्रवाई में व्यस्त था, उसी दौरान एक ऐसे मकान पर नजर पड़ी जो अपनी अलग दास्तां बयां कर रहा था। 

story of a house Red light area Meerut city during police action
कोठों को सील कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

इस मकान को लेकर बाजार के व्यापारियों से बात की गई तो पता चला कि इस मकान का देह व्यापार से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। एक सज्जन परिवार कई वर्षों से इस मकान में रह रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
story of a house Red light area Meerut city during police action
कोठों को सील कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

कई बार कोठों पर आने वाले लोग इस मकान को भी कोठा समझकर अंदर घुस गये। लेकिन बाद में उन्हें भी शर्मिंदा होकर लौटना पड़ा। आखिरकार परेशान होकर मकान मालिक को अपने घर के बाहर यह संदेश लिखवाना पड़ा। 

विज्ञापन
story of a house Red light area Meerut city during police action
कोठों को सील कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बाजार के व्यापारियों की मानें तो कई बार इस मकान पर पुलिस ने दबिश भी दी। लेकिन बाद में पुलिस को भी खाली हाथ नजरें झुकाकर शर्मिंदगी उठाते हुए वहां से लौटना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed