फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित सेन हत्याकांड: सड़क से थाने तक चार घंटे हंगामा, आरोपी डाॅक्टर गिरफ्तार, क्लीनिक किया सील

Mon, 05 Aug 2024 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Aug 2024 03:30 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sen murder: Four hours of uproar from road to police station, accused doctor arrested, clinic sealed
रोहित हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मवाना में परीक्षितगढ़ बस स्टैंड पर रोहित की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। चाकू लगने से युवक घायल हो गया था, लोग उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।



बेटे की मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। वहीं रोहित की गर्भवती पत्नी बेहोश हो गई। छह माह पहले ही रोहित की शादी हुई थी। सोमवार दोपहर को परिजनों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।

पुलिस ने मुठभेड़ में धरा एक आरोपी
उधर आज सुबह रोहित सेन को चाकू मार कर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने सुबह के समय एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, जिसके पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है।

पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपी गुलाब पुत्र हामिद निवासी गांव बहोडूपुर  को गिरफ्तार करने के बाद चाकू बरामद करने के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गुलाब ने दरोगा का पिस्टल छीन कर पुलिस टीम पर फायर करने का प्रयास किया। जबावी  फायरिंग में पैर में गोली लगने से गुलाब घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Rohit Sen murder: Four hours of uproar from road to police station, accused doctor arrested, clinic sealed
जाम लगाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

रोहित की माैत के बाद रविवार को भी गुस्साए परिजनों और लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। दूसरे समुदाय के युवकों को सख्त सजा देने की मांग की। हंगामा बढ़ता देख एसपी क्राइम अवनीश कुमार, सीओ मवाना, सीओ सरधना, सीओ सदर देहात समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। चार घंटे तक परिजनों का सड़क से थाने तक हंगामा चलता रहा। एसएसपी ने परिजनों को आश्वस्त कराया कि हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Rohit Sen murder: Four hours of uproar from road to police station, accused doctor arrested, clinic sealed
डाॅक्टर का क्लीनिक किया सील - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने इस मामले में हमलावरों के अलावा स्थानीय डॉक्टर फराहिम के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि हत्या करने के बाद तीन आरोपी चौपले पर दर्जी की दुकान में घुसकर कपड़े बदलकर फरार हो गए, एक आरोपी चिकित्सक फराहिम के क्लीनिक में घुस गया, चिकित्सक ने दरवाजे बंद कर लिए। जिसके चलते आरोपी भाग गए। लोगों का कहना था कि फराहिम ने आरोपियों की मदद की है। सोमवार को सुबह फिर हंगामा शुरू हुआ तो आरोपी डाॅक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके क्लीनिक को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sen murder: Four hours of uproar from road to police station, accused doctor arrested, clinic sealed
जाम लगाते परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

घटना के विरोध में भीड़ ने तीन बार सड़क पर जाम लगाया। रात को भी भीड़ मवाना थाने पहुंच गई। विहिप, हिंदू जागरण मंच और भाजपा के नेता थाने पहुंच गए। तत्कालीन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर दी। सीओ मवाना सौरभ सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस की तीन टीमों के अलावा एसओजी टीम को भी लगाया गया है। हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Rohit Sen murder: Four hours of uproar from road to police station, accused doctor arrested, clinic sealed
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
छह महीने पहले ही हुई थी शादी
रोहित दो बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। रोहित की शादी छह महीने पहले ही बालैनी बागपत निवासी शानू से हुई थी। शानू गर्भवती है। मौत की सूचना मिलने पर वह बेहोश हो गई। भाई, बहनों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

गले और चेहरे पर घाव कर रहे क्रूरता बयां
रोहित के गले पर काटे जाने का घाव था। चेहरे पर चाकू ने जबड़े तक को काटा हुआ था। मवाना में चिकित्सक के यहां उपचार कराते वक्त रोहित चिल्ला रहा था कि मुझे बचा लो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed