बड़ौत विधानसभा से सपा - कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी और अर्जुन एवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर के समर्थन में फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने गौरीपुर से बड़ौत तक रोड शो निकाला।
अभिनेत्री महिमा चौधरी को देखने के लिए घर से बाहर आए लोग
2 of 7
रोड शो करतीं अभिनेत्री महिमा चौधरी
महिमा को देखने और सुनने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव दर गांव महिलाओं ने अभिनेत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान शोकेंद्र तोमर ने कहा यूपी में फिर से सपा - कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी।
अभिनेत्री महिमा चौधरी का जोरदार स्वागत किया
मंगलवार को सपा - कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी शोकेंद्र तोमर ने निवाड़ा में अभिनेत्री महिमा चौधरी का स्वागत किया। यहां से खुली गाड़ी में वह शोकेंद्र तोमर के साथ सिसाना, गौरीपुर जवाहरनगर, सरूरपुर, बड़ौली होते बड़ौत पहुंची।
बड़ौत में दिल्ली रोड से निकला रोड शो
इस दौरान ग्रामीणों ने अभिनेत्री महिमा चौधरी और शोकेंद्र तोमर का जोरदार स्वागत किया। बड़ौत में दिल्ली रोड से होते रोड शो कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय गांधी की मूर्ति, अग्रसेन भवन, सारंग रोड, नेहरू रोड, पंजाबी क्वार्टर, गुराना रोड, बड़का रोड होते दिल्ली रोड से गुजरा।
कार्यकर्ता बाइकों पर अगवानी कर रहे थे
5 of 7
सपा प्रत्याशी के साथ महिमा
रोड शो के आगे कार्यकर्ता बाइकों पर अगवानी कर रहे थे। इनके पीछे एक खुली जीप में उप्र योजना आयोग के सदस्य ओमवीर तोमर , हाजी तराबुद्दीन भी चलेे।