{"_id":"5cd26b1fbdec2207402ea2be","slug":"rld-former-minister-yograj-singh-indecency-with-restaurant-manager-on-the-food-bill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: परिवार संग जमकर खाई दावत, बिल देखा तो आगबबूला हुए पूर्व मंत्री, रेस्टोरेंट में किया बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: परिवार संग जमकर खाई दावत, बिल देखा तो आगबबूला हुए पूर्व मंत्री, रेस्टोरेंट में किया बखेड़ा
Wed, 08 May 2019 11:15 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 08 May 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में परिवार के साथ पूर्व मंत्री योगराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ रालोद नेता एवं पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने मंसूरपुर में नेशनल हाईवे स्थित नमस्ते द्वार के चकरा रेस्टोरेंट में परिजनों के साथ खाना खाने के बाद बिल भुगतान को लेकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पूर्व मंत्री ने कर्मचारियों व रेस्टोरेंट मैनेजर के साथ भी बदसलूकी की।
मंत्री योगराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर थाने में नेशनल हाईवे स्थित नमस्ते द्वार रेस्टोरेंट के प्रबंधक आसिफ सिद्दीकी ने तहरीर दी। बताया कि पूर्व मंत्री योगराज सिंह सोमवार देर रात परिवार के 14 सदस्यों के साथ उनके चकरा रेस्टोरेंट में पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों समेत खाना खाया, जिसके बाद कर्मचारी ने खाने के भुगतान का 11,182 रुपये का बिल पूर्व मंत्री को दिया।
परिवार के साथ पूर्व मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
प्रबंधक के शब्दों में, पूर्व मंत्री ने बिल देखकर भुगतान करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। रेस्टोरेंट कर्मचारी ने पूर्व मंत्री से बिल भुगतान का आग्रह किया तो वे बदसलूकी पर उतर आए और धमकी देते हुए हंगामा करने लगे। इस पर रेस्टोरेंट मैनेजर परवेंद्र गौतम मौके पर पहुंचे और पूर्व मंत्री से बिल भुगतान करने का अनुरोध किया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने मैनेजर से भी गाली-गलौच व अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ मामला
- फोटो : अमर उजाला
हंगामा बढ़ने पर योगराज सिंह बिल की आधी रकम छह हजार रुपये मैनेजर के ऊपर फेंककर देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। प्रबंधक ने पूर्व मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल तहरीर
- फोटो : अमर उजाला
तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल
पूर्व मंत्री योगराज सिंह के खिलाफ मंसूरपुर थाने पर दी गई तहरीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। व्हाट्सएप के अलावा फेसबुक पर भी लोगों ने यह तहरीर अपलोड की है।