{"_id":"64b7831c5fbc0e6a13086628","slug":"rapidx-good-news-construction-work-of-six-tunnels-in-final-stage-in-meerut-read-the-latest-updates-2023-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rapidx Good News: अंतिम चरण में टनल का निर्माण कार्य, सुहाने सफर के लिए इंतजार हुआ कम, पढ़ें ताजा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rapidx Good News: अंतिम चरण में टनल का निर्माण कार्य, सुहाने सफर के लिए इंतजार हुआ कम, पढ़ें ताजा अपडेट
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ में अंडरग्राउंड टनल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। छठी और आखिरी टनल जो भैसाली से बेगमपुल तक बनाई जा रही है, वह जल्द पूरी हो जाएगी। शहर में अंडरग्राउंड सेक्शन की लंबाई लगभग 5.5 किलोमीटर है।
इस आखिरी टनल की लंबाई लगभग एक किलोमीटर है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि भैसाली से मेरठ सेंट्रल के बीच मेरठ की पहली टनल बनाने के लिए टीबीएम 8.1 को भैसाली लॉन्चिंग शाफ्ट से अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अब तक 15 महीनों में मेरठ में सभी छह टनलों का निर्माण सफलतापूर्वक कर लिया गया है।
2 of 5
रैपिड रेल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस एवं मेरठ मेट्रो कॉरिडोर पर मेरठ में मेरठ सेंट्रल, भैसाली और बेगमपुल तीन भूमिगत स्टेशन हैं। इन स्टेशनों को आपस में जोड़ने के लिए तीन भागों में दो समानांतर टनल का निर्माण किया जा रहा है, यानी कुल छह टनल निर्मित की जा रही है।
3 of 5
टनल
- फोटो : अमर उजाला
समानांतर सुरंग का किया जा रहा निर्माण
भैसाली से मेरठ सेंट्रल, गांधी बाग से बेगमपुल और भैसाली से बेगमपुल के बीच इन समानांतर टनलों का निर्माण किया जा रहा है। भैसाली से मेरठ सेंट्रल और गांधी बाग से बेगमपुल के बीच की दोनों समानांतर टनल पहले ही बनकर तैयार हो चुकी हैं। वर्तमान में भैसाली से बेगमपुल के बीच बनाई जा रही समानांतर टनल की पहली टनल को टीबीएम 8.1 द्वारा जून 2023 में तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रैपिड रेल के पिलर
- फोटो : अमर उजाला
600 मीटर का तीखा मोड़ था चुनौती
पुनीत वत्स ने बताया कि इस सेक्शन में यह टनल शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों को पार करती हुई, बेगमपुल नाले के नीचे से होती हुई बेगमपुल स्टेशन तक पहुंच रही है। सुदर्शन 8.2 द्वारा नाले को पार करने के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
रैपिड रेल के पिलर
- फोटो : अमर उजाला
इस सेक्शन में 600 मीटर रेडियस का एक बहुत ही तीखा मोड़ भी था, यहां टीबीएम द्वारा टनलिंग करना एक कठिन काम था। इस टनल का ब्रेकथ्रू जमीन से लगभग 14 मीटर गहराई में किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।