फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरे में दर्जनों गांव: चार दिन से घरों में कैद हैं लोग, कही आंखों के सामने न डूब जाए आशियाने, सता रहा ये डर

Tue, 18 Jul 2023 01:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jul 2023 01:45 PM IST
सार

खतरे में दर्जनों गांव: चार दिन से घरों में कैद हैं लोग, कही आंखों के सामने न डूब जाए आशियाने, सता रहा ये डर

विज्ञापन
Flood in Hastinapur: Peoples of many villages are imprisoned in their houses due to flood water
खतरे में आशियाने। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गंगा उफान पर है। मेरठ के हस्तिनापुर में खादर क्षेत्र में आई बाढ़ से दर्जनों गांवों में फंसे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीण पिछले चार दिनों से घरों में कैद हैं।



वहीं, जिलाधिकारी और एसएसपी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को बाढ़ राहत कार्य में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए।

Flood in Hastinapur: Peoples of many villages are imprisoned in their houses due to flood water
हस्तिनापुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि रविवार शाम को गंगा का जलस्तर एक लाख 88 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया था। उधर, हरिद्वार बैराज के गेट के क्षतिग्रस्त होने से खादर क्षेत्र के लोग भी चिंतित हो गए थे। तुरंत लोगों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील भी की गई थी। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार शाम में जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अभी परेशानी कम नहीं हुई है। 

Flood in Hastinapur: Peoples of many villages are imprisoned in their houses due to flood water
हस्तिनापुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के साथ हस्तिनापुर के बाढ़ ग्रस्त गांव लतीफपुर बाढ़ चौकी पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी एवं एसडीएम अखिलेश यादव से स्थिति की जानकारी ली और बाढ़ राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in Hastinapur: Peoples of many villages are imprisoned in their houses due to flood water
डीएम दीपक मीणा। - फोटो : amar ujala

जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, इसलिए गंगा किनारे के आसपास मौजूद गांव के लोगों को सतर्क किया जाए और उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाने की अपील की जाए। उन्होंने खादर क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम, बड़ी चामरोध, सिरजेपुर, हादीपुर गांवड़ी, किशनपुर भीमकुंड आदि गांव के हालातों की जानकारी एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी और एसडीएम अखिलेश यादव से ली।

विज्ञापन
Flood in Hastinapur: Peoples of many villages are imprisoned in their houses due to flood water
हस्तिनापुर के दर्जनों गांवों तक पहुंचा पानी। - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ चौकी पर तैनात अधिकारियों से कहा कि बाढ़ राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही या अनियमितता न बरतें। उन्होंने कहा कि गंगा में जलस्तर घटने-बढ़ने का क्रम लगातार जारी है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed