फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramadan 2022: 14 घंटे का होगा पहला रोजा, कैसे बरतें एहतियात, सेहत का भी रखना होगा ध्यान

Sun, 03 Apr 2022 02:39 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजला, मेरठ
अमर उजला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Apr 2022 02:39 PM IST
विज्ञापन
Ramadan 2022: fast today, precaution, health is must
घंटाघर के बाजार में खरीददारी करते मुस्लिम लोग - फोटो : अमर उजाला

देश भर में शनिवार को रमजान का चांद नजर आ गया। आज रमजान का पहला रोजा 14 घंटे का है। मेरठ में शहर काजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि पहले रोजे की सेहरी 4:42 बजे खत्म होगी, जबकि शाम 6:42 बजे मगरिब की अजान के साथ रोजा इफ्तार होगा। इसके साथ ही रमजान महीने के हर रोजे के साथ 1-1 मिनट का समय भी बढ़ेगा। अंतिम रोजा 14 घंटे 26 मिनट का होगा।



रमजान के पहले रोजे की तैयारियों के लिए लोग सेहरी व खाने-पीने के सामान की खरीदारी करने बाजारों में उमड़ पड़े। मेरठ में घंटाघर, लिसाड़ी गेट, ढवाई नगर, लिसाड़ी रोड, श्यामनगर, लखीपुरा, शास्त्रीनगर, गुदड़ी बाजार सहित अन्य बाजारों में चहल-पहल रही।

Ramadan 2022: fast today, precaution, health is must
चांद कमिटी की बैठक में शहरकाजी प्रो. जैनुस सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

मस्जिदों में सुबह से ही सायरन बजाकर चेक किए जा रहे थे, जबकि साफ-सफाई का काम भी हुआ। शाही जामा मस्जिद, विकासपुरी मस्जिद, इम्लियान मस्जिद, खेड़े वाली मस्जिद, शान ए इलाही गोला कुआं मस्जिद, लिसाड़ी रोड मस्जिद रशीदिया, कोतवाली रोड स्थित मस्जिद कुरैशियान, इस्लामाबाद एक मिनारा मस्जिद, हापुड़ रोड जाकिर कालोनी एक मिनारा मस्जिद, शास्त्रीनगर फैसल मस्जिद सहित शहर की मुख्य मस्जिदों में तरावीह और शबीना का दौर शुरू हो गया। तरावीह और शबीना में कुरआन-ए-पाक सुनाया जाएगा।

Ramadan 2022: fast today, precaution, health is must
लालकुर्ती की मस्जिद में तेराहवी पढ़ते लोग - फोटो : अ

सेहत का रखें ध्यान 

रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही और डॉ. वीके बिंद्रा की सलाह है कि माह ए रमजान के दौरान जो मरीज हैं, वे दवा लेने में लापरवाही न बरतें और अपने चिकित्सक की सलाह से ही रोजा रखें। लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2022: fast today, precaution, health is must
रमजान के लिए मिठाई बनाते हलवाई - फोटो : अमर उजाला

यह बरतें एहतियात

- कम तली हुई चीजें खाएं। तेलीय चीजों को खाने से प्यास ज्यादा लग सकती है।
- सेहरी और इफ्तारी में प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें ज्यादा लें, मल्टीग्रेन रोटी, छिलके सहित फल, अंडे, पनीर और चिकन आदि खाएं।
- फाइबर युक्त भोजन प्यास से बचाता है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है।

विज्ञापन
Ramadan 2022: fast today, precaution, health is must
रमजान से पहले बाजार में खरीददारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

ये जानना भी जरूरी

- सहरी के दौरान कैफीन वाली चीजें लेने से बचें। चाय या कॉफी शरीर का पानी सोख लेती हैं और इससे बार-बार प्यास लग सकती है।
- इफ्तार की शुरुआत हल्की चीजों से करें, भारी चीजों से करने से पेट में जलन, उल्टी या पेट दर्द हो सकता है।
- सहरी के वक्त हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद खूब खाएं।
- शाम को रोजा खोलने के बाद धीरे-धीरे हल्का भोजन लें।
- रोजे के बाद फल और जूस लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed