जुलाई माह में अच्छी बारिश होने के बाद पश्चिमी यूपी में अगस्त की शुरूआत से ही अच्छी बारिश से हुई। शनिवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और फिर झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया।
हालांकि बारिश के बाद मौसम साफ ओ गई और तेज धूप निकली लेकिन आसमान पर बादलों का डेरा रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले एक दो दिन मौसम का मिलाजुला असर रहेगा। वहीं बारिश के मौसम में अमर उजाला संवादाता के कैमरे में कैद हुईं ऐसी ही कुछ खूबसूरत तस्वीरें जो सावन के आनंद को दोगुना कर देंगी -
2 of 6
बारिश में साइकिल पर मस्ती करता बच्चा
- फोटो : Amar Ujala Meerut
बारिश की रिमझिम फुहारें पड़ीं नहीं कि बच्चों की मस्ती शुरू हो जाती है। यूपी के शामली में बारिश के मौसम में से जहां सड़कें जलमग्न दिखीं तो वहीं बारिश में मस्ती करने के लिए ये बच्चा छाता लेकर साइकिल पर मस्ती करने निकल पड़ा।
3 of 6
बारिश में परीक्षा देकर लौटती छात्राएं
- फोटो : Amar Ujala Meerut
बारिश में परीक्षा देकर गुजरती इन छात्राओं की ये तस्वीर हमें बिजनौर से मिली हैं। यहां बारिश ने सड़क पर चलने वालों के लिए थोड़ी मुश्किलें जरूर खडी कर दी हैं लेकिन स्टूडेंट् को इससे फर्क नहीं पड़ता, उन्हें तो किसी भी हाल में परीक्षा देने जाना ही होता है।
4 of 6
मेरठ में मौसम
- फोटो : Amar Ujala Meerut
बरसात के मौसम की ये तस्वीर हमें मेरठ से मिल हैं। यहां बारिश से जलभराव के कारण जहां पानी की अलग ही छटा दिख रही है, तो वहीं सतरंगी छाता इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
5 of 6
सड़क पर भरे पानी से गुजरता ऑटो चालक
- फोटो : Amar Ujala Meerut
बारिश के कारण सड़कों पर हुए जलभराव के कारण पैदल यात्रियों का निकलना काफी मुश्किल हो जाता है, वहीं जलभराव के बीच निकलते वाले चौपहिया वाहन भी मस्ती करने से बाज नहीं आते। इस ऑटो चालक को ही देख लीजिए।