करवाचौथ पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। सुहागिनों ने सजधज कर शाम के समय करवाचौथ की कथा सुनी। मंदिरों में पहुंचकर विवाहिताओं ने पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की। करवाचौथ के लिए पिछले एक सप्ताह से तैयारियों की जा रही थीं। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ व्रत की रस्में पूरी कीं।
वहीं पूर्व संध्या पर मेहंदी के स्टालों, ब्यूटी पार्लरों, सराफा बाजारों, कपड़ों और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर सजने-संवरने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही। यहां तक कि बुधवार को करवा चौथ के दिन भी खरीदारी करने में विवाहिताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी। दोपहर तक बाजारों में भीड़ नजर आई। शाम को सुहागिनों ने सज धजकर सोलह श्रृंगार किया और फिर व्रत कथा सुनी। इसके बाद छलनी से चांद का दीदार कर पिया के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला। देखें पश्चिमी यूपी में कैसी रही करवा चौथ की धूम।
2 of 6
विनोद कुमार व उनकी पत्नी
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में डीसीओ कार्यालय पर चल रहे धरना स्थल पर करवा चौथ व्रत खोला गया। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार व उनकी पत्नी ने धरनास्थल पर ही व्रत खोला। संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा व उनकी पत्नी ने भी धरनास्थल पर ही चांद का दीदार कर व्रत खोला।
3 of 6
करवा चौथ व्रत खोलती महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
करवा चौथ के व्रत की कथा सुनकर महिलाओं ने व्रत कथा सुनी और फिर एक दूजे के साथ सेल्फी भी लीं।
4 of 6
सहारनपुर जिला कारागार में व्रत पूजन करती महिला बंदी
- फोटो : Amar Ujala
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला कारागार में बंद महिला बंदियों ने भी करवाचौथ का व्रत रखा। इसके लिए जिला कारागार प्रशासन द्वारा इनके लिए विशेष व्यवस्था की गई। बिजनौर जिला कारागार में अलग-अलग मामलों में बंद 22 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। इनके व्रत को लेकर जेल प्रशासन की ओर से सभी सामग्री माहिया कराई गई। साथ ही विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
5 of 6
सहारनपुर में जिला कारागार में व्रत पूजन करती महिला बंदी
- फोटो : Amar Ujala
सहारनपुर जिला कारागार में महिला बंदियों ने करवाचौथ की कथा भी सुनी और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ व्रत खोला। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि महिला बंदियों के लिए व्रत रखने की सभी व्यवस्था की गई। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर सामूहिक रूप से महिला बंदियों ने पूजा कर व्रत खोला।