शहीद अजय कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए बसा टीकरी में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्या महिलाएं, क्या बच्चे और क्या युवा। सबकी जुबां पर बस यही सवाल थे कि आखिर क्यों नहीं हो रही पत्थरबाजों पर सख्ती। क्यों नहीं हटाई जा रही जम्मू-कश्मीर से धारा 370।
2 of 7
शहीद अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एकतरफ जहां नेताओं ने इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साध रखी थी। वहीं, बुजुर्ग महिलाएं चीख-चीखकर कह रहीं थी कि पत्थरबाजों पर प्रहार करो। कश्मीर से 370 समाप्त करो।
3 of 7
शहीद अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
इन महिलाओं से जब धारा 370 के बारे में बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि वे हमारे पैसे पर सब कुछ कर रहे हैं। फिर भी आतंकियों के लिए हमारे लालों पर पत्थर फेंक रहे। इसको लेकर सरकार कुछ करे नहीं तो सबका भरोसा उठ जाएगा।
4 of 7
शहीद अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के दर्जनों गांवों से शहीद अजय कुमार के अंतिम दर्शन के लिए युवा, महिलाएं और बुजुर्ग पहुंचे थे। इनमें सबसे ज्यादा आक्रोश जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों पर कार्रवाई नहीं करने और कश्मीर से धारा 370 नहीं हटाने को लेकर था।
वहीं नेताओं को आते देख सभी ने कहा कि ये लोग इसका हल क्यों नहीं करते हैं। वोट मांगने आते हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद फिर नजर भी नहीं आते। आज जब रोज कोई न कोई बेटा शहीद हो रहा है तो भी सख्त आदेश नहीं किए जा रहे हैं। ये कहां का नियम है कि एक देश में दो कानून हैं। कश्मीर के लोगों के लिए सरकार क्या नहीं कर रही।