फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: प्रेमिका ने कुबूला जुर्म, पूछताछ में खोले राज, बोली-इस बात की करता था जिद

Wed, 20 Mar 2019 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Mar 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Property dealer murder in Meerut, Girlfriend confessed to crime in police investigation
फ्लैट से महिला को थाने लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार की हत्या के मामले में प्रेमिका रिया ने पूछताछ में कई राज खोले। बिजली बंबा बाईपास स्थित ग्रीन विलेज कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर नीरज की हत्या के बाद उसकी प्रेमिका रिया, उसकी मां कमलेश और भाई विपुल ने सातवीं मंजिल से फेंका दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आगे देखें आखिर क्यों अपने ही हाथों उसने सातवीं मंजिल से बेहोश प्रेमी को दे फेंक दिया नीचे: -
Property dealer murder in Meerut, Girlfriend confessed to crime in police investigation
घर के बाहर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद आरोपी रिया ने पुलिस पूछ-ताछ में कई बड़े खुलासे किए। उसने कहा, मैंने नीरज के लिए पति को छोड़ दिया। इसके बावजूद वह जिद करता और धमकी देता था कि पत्नी के पास चला जाऊंगा। रविवार को मैंने तीन बार नीरज को कॉल की, लेकिन वह आने की बजाए धमकी दे रहा था। रात को नशे में आया और गाली-गलौज करने लगा।

 
Property dealer murder in Meerut, Girlfriend confessed to crime in police investigation
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रिया ने बताया कि गाली गलौज का विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी। उसके बाद मेरा सब्र जवाब दे गया। हां, मैंने ही नीरज को मारा है। रिया ने बताया कि रविवार रात 11 बजे नीरज शराब के नशे में फ्लैट पर आया था। एक प्लाट को लेकर दो दिन पहले नीरज से कहासुनी हुई थी। रात में फिर उसी प्लाट को लेकर बातचीत हुई। इसको लेकर नीरज भड़क गया। नीरज ने कहा कि न प्लाट दूंगा और न कोई पैसा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Property dealer murder in Meerut, Girlfriend confessed to crime in police investigation
घर के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नीरज ने कहा कि तेरे चक्कर में बर्बाद हो चुका हूं। अब पत्नी और बच्चों के पास जाऊंगा। यह सुनकर रिया आपा खो बैठी। रिया ने फ्लैट में रखे लोहे की रॉड से नीरज को पीटना शुरू कर दिया। लहूलुहान नीरज फर्श पर गिर गया। उस वक्त फ्लैट में कमलेश और विपुल भी मौजूद थे। तीनों ने मारपीट की और फिर उसको आत्महत्या दर्शाने के लिए सातवीं मंजिल से नीरज को फेंक दिया। 

विज्ञापन
Property dealer murder in Meerut, Girlfriend confessed to crime in police investigation
आरोपी रिया से मारपीट करती प्रॉपर्टी डीलर की मां व पत्नी - फोटो : अमर उजाला

हालांकि वारदात को लेकर रिया, कमलेश और विपुल के बयानों में मंगलवार को भी विरोधाभास रहा। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन चोट के निशान आए हैं। जिनका संबंध मारपीट से है। सिर में फैक्चर आया है। हाथ और पैर में नीले निशान मिले हैं। चूंकि सातवीं मंजिल से नीरज को फेंका गया है। शरीर में कई चोट और फैक्चर आना बताया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों से सलाह ले रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed