फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ बवाल: कश्मीरी-बांग्लादेशियों के होने के सबूत मिले, खुफिया एजेंसियों ने शासन को भेजी रिपोर्ट

Mon, 23 Dec 2019 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Dec 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Proof of being Kashmiri-Bangladeshi youth in Meerut Violence, intelligence agencies investigating
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मेरठ के लिसाड़ी गेट और हापुड़ रोड पर हुए बवाल के सीसीटीवी फुटेज में बांग्लादेशी युवकों के शामिल होने सबूत मिलने का दावा पुलिस ने किया है। कुछ युवक कश्मीरियों की तरह भी दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज जुटाकर इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



इंटेलीजेंस की जांच में सामने आया कि झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे युवकों को आगे कर आगजनी और फायरिंग की गई। अवैध तरीके से रह रहे इन लोगों को वहां से निकालकर हापुड़ रोड पर लाया गया। यहीं पर सबसे अधिक बवाल हुआ। खुफिया एजेंसियों ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है।

Proof of being Kashmiri-Bangladeshi youth in Meerut Violence, intelligence agencies investigating
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में हापुड़ रोड से सटी जाकिर कालोनी, आशियाना कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में करीब 500 से अधिक झुग्गी झोपड़ियां हैं। हापुड़ रोड पर खरखौदा क्षेत्र में भी जमना नगर के आसपास 300 से अधिक झुग्गी झोपड़ियां हैं। इन झुग्गी झोपड़ियों में संदिग्ध बांग्लादेशियों के छिपकर रहने की सूचना पर तीन माह पहले ही शासन ने ऐसे संदिग्ध लोगों के सत्यापन के निर्देश दिए थे।

एलआईयू और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से इन लोगों का सत्यापन कार्य शुरू किया था। जिसमें कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई थीं। ये लोग लंबे समय से इन झुग्गी झोपड़ियों में अवैध तरीके से रह रहे हैं, जिनमें अधिकांश पूर्वोत्तर असम, पश्चिम बंगाल के रहने वाले भी हैं।

Proof of being Kashmiri-Bangladeshi youth in Meerut Violence, intelligence agencies investigating
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

यहां रहकर ये लोग कूड़ा व पॉलिथीन एकत्र करने का काम करते हैं। कई बार चोरी की बिजली जलाने पर भी इनके यहां छापे मारे गए थे। खुफिया विभाग की रिपोर्ट में सामने आया कि हापुड़ रोड पर जिस स्थान से सबसे पहले आगजनी शुरू हुई थी, यहां से जाकिर कालोनी क्षेत्र ज्यादा दूर नहीं है।

झोपड़ियों में रहने वाले संदिग्ध लोग बवाल में सबसे अधिक आगे थे। इनकी संख्या भी सैकड़ों की संख्या में बताई गई। यही लोग अलग-अलग स्थानों पर पूरी प्लानिंग के साथ रहे। जाकिर कालोनी से ही कुछ लोग सद्दीक नगर के रास्ते भूमिया पुल और रशीदनगर तक पहुंचे। इनमें कुछ लोगों की पहचान के लिए उन लोगों की मदद ली जा रही है, जिन्होंने संदिग्ध लोगों को किराए के लिए जमीन दे रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Proof of being Kashmiri-Bangladeshi youth in Meerut Violence, intelligence agencies investigating
बवालियों ने वाहनों में आग लगाई - फोटो : अमर उजाला

झोपड़ियों में साजिश के तहत लगाई जाती है आग
खुफिया विभाग की जांच में सामने आया कि जब भी इन झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों का सत्यापन शुरू होता है तो ये लोग साजिश के तहत अपनी झोपड़ियों को ही आग के हवाले कर देते हैं। जिससे यह न पता चल सकेे कि कितने लोग रह रहे हैं और कहां के हैं। आग लगने के बाद पुलिस भी जांच करने नहीं जाती।

25 मार्च 2018 को हापुड़ रोड पर आग से 300 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ी जलकर राख हुईं। 22 अप्रैल 2018 को हापुड़ रोड पर 100 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ी जलीं। 2017 में जाकिर कालोनी में 200 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियों में आग लगी थी। 2012 में भी हापुड़ रोड और जाकिर कालोनी में 200 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ी आग की चपेट में आईं थीं।

विज्ञापन
Proof of being Kashmiri-Bangladeshi youth in Meerut Violence, intelligence agencies investigating
बवालियों को पीटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फुटेज में दिखे यह लोग 
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कश्मीर और बांग्लादेश के जैसे युवक बवाल करते दिखाई दिए हैं। इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं चलनी शुरू हो गई हैं। शहर काजी और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी दावा करते हैं कि बवाल कराने में बाहर से युवक आए थे। पूरी प्लानिंग के साथ बवाल को अंजाम दिया गया।

यह बात भी सामने आई थी कि दिल्ली से युवकों को बवाल करने के लिए बुलाया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बवाल में मारा गया आसिफ नाम का युवक झिलमिल कॉलोनी दिल्ली का निवासी था। जोकि 20-25 युवकों को लेकर बवाल करने के लिये लाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed