फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में हत्या: बंदियों ने चम्मच घिसकर बनाई थी कट्टन, छिपाए हुए थे सरिए, डीआईजी जेल ने दूसरे दिन भी की गहन जांच

Mon, 04 May 2020 06:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 May 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Prisoner murder in Baghpat District Jail,DIG Prison investigated on the second Day
बागपत जेल - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत जिला कारागार में बंदी ऋषिपाल की हत्या के बाद लखनऊ तक हलचल है। शनिवार की रात से ही डीआईजी जेल लव कुमार जिले में डेरा डाले हुए हैं। सोमवार को भी डीजी जेल ने जिला कारागार में गहनता से कई घंटे तक छानबीन की।



इससे पहले रविवार को उन्होंने करीब आठ घंटे तक जेल में वारदात की जांच की। इस दौरान डीआईजी जेल ने करीब 40 बंदियों व बंदी रक्षकों के अलावा जेल अधिकारियों से जानकारी जुटाई। डीआईजी जेल ने कहा कि जिसके स्तर पर भी चूक हुई, उस पर कार्रवाई होगी।

Prisoner murder in Baghpat District Jail,DIG Prison investigated on the second Day
डीआईजी जेल लवकुमार - फोटो : amar ujala

बता दें कि बसी गांव के ऋषिपाल (46) की शनिवार को जिला कारागार की बैरक संख्या 22 में घुसकर सरिये और धारदार कट्टन से वारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप सजायाफ्ता बबलू काठा और उसके पांच साथियों पर लगा है।

जेल में पहले मुन्ना बजरंगी और अब ऋषिपाल की हत्या के बाद लखनऊ तक हड़कंप मच गया था। डीआईजी जेल लव कुमार मामले की जांच करने के लिए शनिवार की देर रात ही जिले में पहुंच गए थे।

Prisoner murder in Baghpat District Jail,DIG Prison investigated on the second Day
बागपत जेल - फोटो : amar ujala

रविवार की सुबह करीब 11 बजे जिला कारागार पहुंचकर वारदात की जांच की। उन्होंने बंदी रक्षकों, जेल अधीक्षक सुरेश कुमार से जानकारी ली। इसके अलावा बंदियों और मुख्य आरोपी बबलू से भी जानकारी जुटाई।

सोमवार दोपहर को भी डीआईजी जेल लव कुमार द्वारा इसी क्रम में गहन जांच पड़ताल की गई। जेल प्रशासन के सामने झगड़ा दोपहर के समय ही पहुंच गया था, ऐसे में चूक कैसे हुई? इस पर डीआईजी ने कहा कि वह जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। इसमें जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prisoner murder in Baghpat District Jail,DIG Prison investigated on the second Day
बागपत जेल - फोटो : amar ujala

जिला कारागार ही नहीं यूपी में स्टाफ की कमी: डीआईजी
स्टाफ की कमी के सवाल पर डीआईजी जेल लव कुमार ने कहा कि बागपत जेल में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में कारागारों में अपेक्षित संख्या के अनुरूप स्टाफ नहीं है।

बागपत के विषय में मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद से ही शासन को जानकारी जेल अधिकारियों ने दी थी, जिसके बाद कुछ स्टाफ यहां भेजा गया था। अब भी स्टाफ की कमी है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। शासन स्तर पर मामला है। वर्तमान में जो भी स्टाफ है, उससे ही बेहतर तरीके से काम लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Prisoner murder in Baghpat District Jail,DIG Prison investigated on the second Day
बागपत जेल - फोटो : amar ujala

16 अप्रैल को बसी गांव के ऋषिपाल (46) और पूर्व प्रधान ओमपाल पक्ष के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें ऋषिपाल, उसका पिता सत सिंह और नौकर अमित जौनमाना भी जेल गए थे। जेल में पहले से बंद काठा गांव के बबलू कश्यप और ऋषिपाल को बैरक नंबर 21 में रखा गया था। शनिवार दोपहर को ऋषिपाल की बबलू कश्यप के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद दोनों को अलग- अलग बैरक में बंद कर दिया गया।

हत्या से पहले निपटा दिया था झगड़ा
शाम चार बजे के लगभग ऋषिपाल अपने नौकर के साथ बैरक से बाहर निकला तो बबलू कश्यप ने अपने साथियों के साथ मिलकर चम्मच के चाकू से उन पर हमला कर दिया। ऋषिपाल को बचाने में घायल हुए उसके पिता सतसिंह और एक अन्य को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed