पुलिस ने रात भर खंगाली गलियां, पर नहीं मिली ब्रिटेन से लौटी गायब युवती, अब यह डर
- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में ब्रिटेन से आई युवती के गायब होने का मामला
नए मरीज पांडव नगर, प्रभात नगर, नगला बट्टू, कंकरखेड़ा, जय भीम नगर, गंगा नगर, अशोक नगर, कमला नगर और सरधना के रहने वाले हैं। इस बीच 77 लोगों की छुट्टी हुई है।
ब्रिटेन से आई मानसरोवर गार्डन निवासी युवती के संपर्क वाले दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, ब्रिटेन से आए चार अन्य लोगों की भी रविवार को जांच कराई गई, उनकी एंटीजन रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनका सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजा है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
आज आ सकती है जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट
जीनोम सीक्वेंसिंग यानी वायरस में बदलाव की जांच की रिपोर्ट दिल्ली के रिसर्च सेंटर से सोमवार को आ सकती है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि लल्लापुरा के संत विहार मोहल्ला निवासी दंपती और उनकी बच्ची की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
मानसरोवर गार्डन की युवती के सैंपल की रिपोर्ट मंगलवार-बुधवार को आ सकती है। इसके बाद ही पता चलेगा कि ये लोग वायरस में हुए बदलाव से संक्रमित हुए हैं या फिर पुराने वायरस से ही पीड़ित हैं।