दिल्ली-दून बाईपास पर वेदव्यासपुरी कॉलोनी में स्थित ओक ट्री रिसॉर्ट में शनिवार देर रात एसओजी और परतापुर पुलिस ने छह महिलाओं समेत 43 लोग गिरफ्तार किए हैं। यहां फिल्मी स्टाइल में तेज म्यूजिक बजाते हुए कैसिनो खिलाया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए लोगों में हीरा कारोबारी, सफेदपोश और अधिकारियों के बेटे और छह नेपाली महिलाएं भी हैं। पुलिस ने 7,58,000 रुपये नकदी कैसिनो क्वाइंस भी बरामद किए हैं। यह पूरा सिंडिकेट मास्टर माइंड दिल्ली में बैठे रवि, कपिल और देहरादून के पीयूष चला रहे थे। पुलिस ने जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
दिल्ली, नेपाल, चंडीगढ़, गोवा से बुलाई गई थीं लड़कियां: रिसोर्ट में पकड़ा गया कैसिनो, कई सफेदपोश व कारोबारी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी क्राइम अनित कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शनिवार देर रात एसओजी को ओक ट्री रिसोर्ट में कैसिनो चलने की सूचना मिली थी। टीम भेजकर पहले रेकी कराई गई और इसके बाद छापा मारा गया। रिसोर्ट में तीन टेबल पर जुआ चल रहा था। पुलिस टीम ने मौके से छह नेपाली और दो दिल्ली की महिलाएं गिरफ्तार की हैं। एक महिला चंडीगढ़ की रहने वाली है। पकड़ी गई महिलाओं गोवा के क्लब में काम करती थीं। इन्हें जुआ खिलाने के लिए गोवा से ही बुलाया गया था। यहां से 34 युवक गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नितिन और अरविंद ने लीज पर ले रखा है ओक ट्री
एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बा निवासी नितिन और शामली के सिंभालका गांव के अरविंद ने ओक ट्री रिसॉर्ट को दो साल पहले लीज पर लिया था। यह लोग रिसॉर्ट में शादियां भी कराते थे। ऑफ सीजन में जुआ व कैसिनो खिलाते थे। एसपी क्राइम ने दावा किया है कि मेरठ में पहली बार आरोपियों ने कैसिनो पार्टी आयोजित की थी।
सभी आरोपी बाहर से आए थे मेरठ
कैसिनो में पुलिस ने जिन नौ महिलाओं समेत 43 लोगों को गिरफ्तार किया है वह सभी मेरठ से बाहर के हैं। पकड़े गए आरोपी गाजियाबाद गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली समेत यूपी के कई जिलों के हैं।
सूचना लीक न हो इसलिए बरती सावधानी
एसपी क्राइम अनित कुमार की एसओजी और एएसपी ब्रह्मपुरी की टीम ने इस मामले में कार्रवाई की।अफसरों को अंदेशा था कि छापे की सूचना लीक हो सकती है। परतापुर पुलिस को कार्रवाई के वक्त ही शामिल किया गया। बाद में परतापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।