फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाकी शर्मशार: रात भर IG ऑफिस पर गिड़गिड़ाती रही बहन, तमंचा रखकर भाई को फंसाना चाहती थी पुलिस, अब खुद फंस गई

Thu, 28 Sep 2023 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Sep 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Police kept a pistol in teachers bike, sister kept pleading at IG office all night, action taken
आईजी ऑफिस पर युवक के परिजन - फोटो : Amar Ujala

मेरठ में बुधवार को आईजी ऑफिस पर एक युवक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया तो खाकी की काली करतूत सामने आई। परिजनों ने आरोप लगाया कि खरखौदा पुलिस ने उनके बेटे को अवैध रूप से हिरासत में लेकर थाने में बैठाए रखा, जबकि एक सिपाही ने उसकी बाइक में तमंचा रख दिया। सिपाही की तमंचा रखते घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।



आईजी नचिकेता झा के आदेश पर मामले में जांच के बाद एसएसपी ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इस मामले के बाद मेरठ पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।पीड़ित अंकित की बहन ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत करनी चाही तो उन्हें थाने से धक्का दे दिया गया। वह रात भर आईजी दफ्तर के गेट पर मामले से अधिकारियों को अवगत कराने की गुहार लगाती रही।

Police kept a pistol in teachers bike, sister kept pleading at IG office all night, action taken
आईजी ऑफिस पर युवक के परिजन - फोटो : Amar Ujala

मेरठ से सटे खरखौदा के खंदावली गांव निवासी शिक्षक अंकित त्यागी (26) के परिजनों ने खरखौदा पुलिस पर बाइक में तमंचा रखकर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। शिक्षक को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक के परिजनों ने खरखौदा पुलिस के खिलाफ जांच की मांग को लेकर आईजी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 

अंकित पर कार्रवाई होते ही रात को महिलाएं बच्चों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गईं। बुधवार सुबह भी लोगों ने हंगामा किया। आईजी ने एसएसपी को प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी। एसएसपी के निर्देश पर एसपी देहात कमलेश बहादुर ने गांव जाकर मामले की जांच की। प्रथम दृष्टता सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर एसएसपी ने सिपाही दिनेश कुमार और संतोष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

Police kept a pistol in teachers bike, sister kept pleading at IG office all night, action taken
जांच करती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

क्षेत्र के खंदावली गांव निवासी किसान अशोक त्यागी का परिवार के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि दूसरे पक्ष से मिलकर पुलिस अशोक के परिवार का उत्पीड़न कर रही है। मंगलवार रात खरखौदा पुलिस उनके घर पहुंची, पहले पुलिस कर्मियों ने बाइक की जांच की तो कुछ नहीं मिला। अशोक का बेटा अंकित बाहर चला गया तो एक पुलिसकर्मी आया और उनके बेटों को फंसाने के इरादे से पुलिसकर्मी ने उसकी बाइक के बैग में तमंचा रख दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police kept a pistol in teachers bike, sister kept pleading at IG office all night, action taken
बाइक में तमंचा रखता सिपाही - फोटो : Amar Ujala

इसके बाद पुलिसकर्मी अशोक के बेटे अंकित को हिरासत में लेकर बाइक के पास ले गए। बाइक से तमंचा बरामदगी दिखाकर पुलिस अंकित को थाने ले गई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

अंकित मेरठ के प्रतियोगी संस्थान में शिक्षक है।  पूरी घटना गैलरी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि तमंचा पुलिसकर्मी लेकर आया और बाइक में रखकर झूठे मुकदमे में फंसा दिया।

विज्ञापन
Police kept a pistol in teachers bike, sister kept pleading at IG office all night, action taken
आईजी ऑफिस पर युवक के परिजन - फोटो : Amar Ujala

बहन का आरोप, पुलिस ने थाने में दिया धक्का 
आईजी कार्यालय पर अपने छोटे बच्चे के साथ पहुंची अंकित की बहन ने रोते हुए बताया कि वे रात को थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उसे धक्का दे दिया। जिससे उसके पैर में गंभीर चोट लग गई। बेटे को बुखार होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed