फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में यूपी पुलिस ने दिखाई दरियादिली, बेसहारा लोगों को खिलाया खाना, हर तरफ हो रही तारीफ

Fri, 27 Mar 2020 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Mar 2020 12:55 AM IST
सार

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन के बीच चिकित्सकों के साथ पुलिस भी दिनरात मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर तैनात है। इसके अलावा यूपी पुलिस की दरियादिली ये रही कि बेसहारा लोगों को खाना भी खिलाया।

विज्ञापन
Police has provide to the food for many peoples in Saharanpur city of Uttar Pradesh
बेसहारा लोगों को खाना खिलाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन के बीच चिकित्सकों के साथ पुलिस भी दिनरात मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर तैनात है। इसके अलावा यूपी पुलिस की दरियादिली ये रही कि बेसहारा और गरीब लोगों की मदद और उनके खाने दाने की व्यवस्था के लिए भी पुलिस दिनभर दौड़ती रही। लोगों के घर खाद्यान्न सामग्री भिजवाई, कई को खाना खिलवाया। लोगों की धन से भी सहायता की।

Police has provide to the food for many peoples in Saharanpur city of Uttar Pradesh
बेसहारा लोगों को खाना खिलाया - फोटो : अमर उजाला

देवबंद के तीन गांवों के ग्रामीणों ने डायल-100 पर कॉल कर भोजन की गुहार लगाई थी। कोतवाली पुलिस ने अपने वेतन और कोष से आवश्यक खाद्य सामग्री उन्हें उपलब्ध कराई है।

Police has provide to the food for many peoples in Saharanpur city of Uttar Pradesh
पुलिस ने खाना खिलाया - फोटो : अमर उजाला

साखन कलां, लखनौती और साखन खुर्द के असहाय लोगों ने डायल-100 पर फोन कर उनसे भोजन की व्यवस्था की गुहार लगाई थी। जिसके चलते इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा के नेतृत्व में एसएसआई जयवीर सिंह और उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार सहित पुलिस ने टीम ने अपने वेतन से धन एकत्र कर खाद्य सामग्री के पैकेट का वितरण किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police has provide to the food for many peoples in Saharanpur city of Uttar Pradesh
बेसहारा लोगों को खाना खिलाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस फंड व वेतन से असहाय 12 परिवारों की मदद की गई है। बताया कि उनके आह्वान पर व्यापारियों ने खाद्य सामग्री के पैकेट बनाकर पुलिस को दिए हैं। ताकि असहाय लोगों की मदद की जा सके। वहीं, शिक्षक नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ओमपाल धीमान ने दो दिन की पेंशन व उनके बेटे सहायक अध्यापक संजय कुमार ने अपने दो दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है।

विज्ञापन
Police has provide to the food for many peoples in Saharanpur city of Uttar Pradesh
खाना देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

बेहट पुलिस ने गरीबों को बांटा राशन
कोतवाली पुलिस ने संसारपुर गांव में सड़क किनारे रह रहे लोगों को राशन वितरण किया। गश्त के दौरान इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा एवं एसएसआई सत्यवीर सिंह अत्री की नजर उन लोगों पर पड़ी, तो उन्होंने गाड़ी रुकवाकर उनसे जानकारी की तो उन उन्होंने बताया कि उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है। इस पर इंस्पेक्टर एवं एसएसआई ने उनके लिए राशन मंगाकर वितरित किया और उनसे अपील की कि अपनी जगह पर रहे और उन्हें अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि उन्हें खाने पीने के सामान की जरूरत पड़े, तो उन्हें सूचना दें, उन्हें सामान उपलब्ध कराया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed