फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: कई दिन से भूखे हैं और अभी घर है 520 किमी दूर, अमर उजाला से मजदूरों ने बयां किया दर्द

Thu, 26 Mar 2020 11:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Mar 2020 11:03 PM IST
सार

कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के तहत हरिद्वार ऋषिकेश में काम करने वाले सैंकड़ों मजदूर घर लौटने को मजबूर हैं। कई दिन से भूखे हैं और अभी घर 520 किमी दूर है। अमर उजाला से बयां किया दर्द...

विज्ञापन
Corona, Many workers are stranded 520 km from their home in Bijnor district due lockdown
पैदल घर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के तहत हरिद्वार ऋषिकेश में काम करने वाले सैंकड़ों मजदूर घर लौटने को मजबूर हैं। काम और रहने की व्यवस्था नहीं होने और लॉकडाउन के चलते ये मजदूर पैदल ही घरों को लौट रहे हैं। वहीं बिजनौर जनपद में अमर उजाला के संवाददाता ने बृहस्पतिवार को इनसे बात करके हाल जाना-

Corona, Many workers are stranded 520 km from their home in Bijnor district due lockdown
लोगों को खाने देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर, बदायूं, दातागंज, शाहजहांपुर, बरेली आदि जिलों के लोग ऋषिकेश, हरिद्वार आदि में दैनिक मजदूर है। अनेक मजदूर वहां छोटी- मोटी फैक्ट्रियों, होटल, रेस्टोरेंट, दूसरे स्टोर आदि नौकरी करते है। लॉकडाउन में सभी कारखाने, रेस्टोरेंट, स्टोर आदि बंद होने से ये मजदूर बेरोजगार और बेघर हो गए। इन मजदूरों के गृह जनपद हरिद्वार से 400 से 600 किमी दूर हैं। मगर लॉक डॉउन में ये कहां रहें, क्या खाएं, यही सोचकर पैदल ही अपने घरों के लिए चल दिए हैं।

Corona, Many workers are stranded 520 km from their home in Bijnor district due lockdown
तीन दिन से बस स्टैंड पर ठहरी है महिला - फोटो : अमर उजाला

जनपद शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के गांव पिपहि और नवदा के हरि, गोविंद, अमृत आदि ने बताया कि वे राज के मजदूर हैं, काम बंद, आमदनी बंद, रहने के लिए कोई ठौर ठिकाना नहीं, मजदूरी मिली नहीं, खाने का कोई ठिकाना नहीं ऐसे में 520 किमी की पैदल दूरी कोई बड़ी बात नहीं है। आशा है कि पांच छह दिन में घर पहुंच ही जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona, Many workers are stranded 520 km from their home in Bijnor district due lockdown
पैदल घर जाते युवक - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश से आ रहे काशीपुर के माया, रोशनी, आदित्य, राकेश, अनिल, वैशाली आदि ने बताया कि नजीबाबाद में ड्यूटी कर रहे एक पुलिस इंस्पेक्टर ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें एक ट्रक में बैठा दिया था। जो स्योहारा तक ही था।

विज्ञापन
Corona, Many workers are stranded 520 km from their home in Bijnor district due lockdown
पैदल घर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

रास्ते में एक दुकान से उन्होंने बिस्कुट आदि खरीद कर खा लिए। रोटी तो अब घर जाकर ही मिलेगी। इनका कहना है कि परिवार के लोग बेहद चिंतित है। घर से लगातार फोन आ रहे हैं। अब पैदल ही काशीपुर चले जाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed