फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार डांसर और उसकी बेटी के हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया ऐसा सच पुलिस हैरान

Wed, 07 Mar 2018 06:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 07 Mar 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
police claims to solve Bar dancer and his daughter murder case in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

एक माह पहले मंसूरपुर ईदगाह में मिला युवती का शव दिल्ली के उत्तम नगर निवासी प्रीति उर्फ कविता का था। प्रीति बार डांसर थी। उसकी हत्या उसके ही पति ने की थी। इतना ही नहीं हत्यारोपी पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी के अलावा अपनी दो माह की मासूम बेटी की भी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। मंसूरपुर पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया।

police claims to solve Bar dancer and his daughter murder case in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
फाइल फोटो

हिंदू होने के कारण पत्नी को परिजनों के स्वीकार नहीं करने और पत्नी से आए दिन होने वाले झगड़े के कारण दोनों मां-बेटी की हत्या की गई थी। पुलिस लाइन में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि तीन फरवरी को मंसूरपुर ईदगाह में एक युवती का शव बरामद हुआ था। इस संबंध में अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

police claims to solve Bar dancer and his daughter murder case in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
फाइल फोटो

रविवार को मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने एक जानकारी के आधार पर खारा कुआं मंसूरपुर निवासी इनाम पुत्र उजेर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका उसकी पत्नी प्रीति उर्फ कविता पुत्री कर्मवीर निवासी उत्तम नगर दिल्ली थी। उसने अपने दोस्त रियाज शाह पुत्र जमाल शाह निवासी संयोग विहार जेजे कालोनी, उत्तम नगर, दिल्ली के साथ मिलकर प्रीति के अलावा अपनी दो माह की मासूम बेटी आयशा की भी हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
police claims to solve Bar dancer and his daughter murder case in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को दूसरे हत्यारोपी रियाज शाह को भी गिरफ्तार कर लिया। उधर, हत्यारोपी इनाम ने पुलिस को बताया कि प्रीति से उसकी मुलाकात दिल्ली के एक बार में हुई थी, जहां वह डांस किया करती थी। दोनों के बीच प्रेम हो गया और करीब दो साल पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली। प्रीति उसके साथ ही रहने लगी थी। इस शादी को लेकर इनाम के परिजन नाराज थे। प्रीति ने दिसंबर 2017 को एक पुत्री आयशा को जन्म दिया।

विज्ञापन
police claims to solve Bar dancer and his daughter murder case in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
dead body

आरोपी ने पुलिस को बताया कि प्रीति उसे शराब पीने से रोकती थी और इसी बात को लेकर उसके साथ झगड़ा करती थी, जिससे वह तंग आ गया था। उसके परिवार वाले भी प्रीति के हिंदू होने के कारण इस शादी को लेकर खुश नहीं थे। वह अपनी पत्नी प्रीति उर्फ कविता से छुटकारा चाहता था, जिसके चलते उसने अपने साथी रियाज शाह के साथ मिलकर हत्या करने की योजना बनाई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed