फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत की मदिरा: जिसने भी होठों से लगाई उसका ही हुआ काम तमाम, शहर भर में मचा कोहराम

Sat, 09 Feb 2019 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Feb 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
poisonous liquor of Death ended up more than sixty lives in Saharanpur up, here is the story
जहरीली शराब
सहारनपुर के इतिहास में शुक्रवार का दिन काला दिन बनकर आया। यहां मौत ने ऐसा तांडव किया कि एक दर्जन से भी ज्यादा गांवों में मातम पसर गया। हर तरफ रोने बिलखने और चीख पुकार की आवाजें सुनाई पड़ रहीं थीँ। जैसे ही जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत की खबर आई पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन कुछ ही देर बार इन मौतों की संख्या बढ़ने लगी और ये सिलसिला 24 घंटे बाद भी नहीं थमा है। आगे देखें आखिर कैसे शराब बन गई मौत की मदिरा: -

 
poisonous liquor of Death ended up more than sixty lives in Saharanpur up, here is the story
जहरीली शराब केस

मौत बंटती गई लाशें बिछती रहीं। जी हां ये कोई कल्पना नहीं है बल्कि यूपी के सहारनपुर जिले की एक ऐसी सच्चाई है जो हकीकत को बयां करती है। यहां मौत की शराब अब तक साठ से भी ज्यादा जिंदगियां लील चुकी है। यहां चेहरों पर मौत का खौफ साफ नजर आ रहा है। सहारनपुर के उमाही गांव की बात करें तो यहां शवों के अंतिम संस्कारों का सिलसिला अभी भी जारी है। वहीं जिस भी मकान की चौखट पर मृतक का शव पहुंचा उसी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। 

poisonous liquor of Death ended up more than sixty lives in Saharanpur up, here is the story
जहरीली शराब केस

रात्रिभोज में बांटी गई मौत की शराब
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि उत्तराखंड में हरिद्वार जनपद के गांव बालुपुर में किसी ज्ञान सिंह के यहां पर बुधवार को रात्रि भोज हुआ था, जिसमें उमाही गांव के पिन्टू सहित अन्य लोग गए हुए थे। वहां कुछ लोगों ने शराब पी थी, जिसके बाद गांव लौटने पर उनकी हालत बिगड़ी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
poisonous liquor of Death ended up more than sixty lives in Saharanpur up, here is the story
जहरीली शराब केस
दिव्यांग पिंटू ने बेचा था मौत का सामान
इसके अलावा पिन्टू ही बालुपुर गांव से शराब के पाउच खरीदकर लाया था, जिसे उसने अपने गांव उमाही के अलावा आसपास के गांवों में बेचा था। उसी शराब के पीने की वजह से लोगों की मौत हुई तथा खुद पिन्टू ने भी उसी शराब का सेवन किया, जिस कारण उसकी भी मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि बालुपुर गांव में कच्ची शराब बनाने वाले माफिया सक्रिय हैं। चूंकि उक्त बालुपुर गांव सहारनपुर जनपद की सीमा के नजदीक है, इस वजह से वहां से शराब लाई गई थी।  

 
विज्ञापन
poisonous liquor of Death ended up more than sixty lives in Saharanpur up, here is the story
death

गंभीर हालत वालों को मेरठ भेजा गया 
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के अनुसार शराब पीने से बीमार होने के कारण 42 लोगों को सहारनपुर के जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इनमें से पहले तीन लोगों को गंभीर हालत के चलते मेरठ मेडिकल रेफर किया गया, लेकिन उसके बाद भी कई लोगों को मेरठ भेज दिया गया। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed