फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा तोहफा: खेल विश्वविद्यालय का मॉडल तैयार, सलावा झाल बनी पिकनिक स्पॉट, तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारा

Fri, 31 Dec 2021 01:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 Dec 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Rally Update: The model of sports university is ready and Salava Jhal has become a picnic spot and see photos
खेल विश्वविद्यालय का मॉडल तैयार - फोटो : amar ujala

मेरठ के सलावा में दो जनवरी को खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी 32 राष्ट्रीय, अंतरर्राष्ट्रीय और अर्जुन अवार्डी खिलाड़ियों और उनके परिजनों से संवाद करेंगे। आयोजन के लिए मेरठ से सरधना तक चौराहे सजाए जाएंगे। 


 
शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि एक जनवरी से सलावा में कोविड जांच की व्यवस्था के लिए कहा गया है। मेरठ के साथ-साथ अन्य जिलों में भी सफाई अभियान चलेगा। डीडीएफ कंसल्टेंट ने खेल विवि का मॉडल भी तैयार कर लिया है। इस मॉडल को शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदर्शित किया जाएगा। 

PM Modi Rally Update: The model of sports university is ready and Salava Jhal has become a picnic spot and see photos
सलावा झाल। - फोटो : amar ujala

वहीं समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी के.बालाजी, जिलाधिकारी सहारनपुर, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एमडी पीवीवीएनएल अरविंद मलप्पा बंगारी, नगर आयुक्त मनीष बंसल, अपर आयुक्त मेघा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी आदि मौजूद रहे।

PM Modi Rally Update: The model of sports university is ready and Salava Jhal has become a picnic spot and see photos
पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले सिलावा झाल पर रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। - फोटो : amar ujala

सलावा झाल बनी पिकनिक स्पॉट, नौकायन भी होगा
सलावा झाल को भी पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित कर दिया गया है। सलावा चौकी और गंगनहर के बीच झाल के स्थान पर रंग-बिरंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स सहित अन्य कार्यों को जिला पंचायत ने पूरा करा दिया है। गुरुवार शाम कमिश्नर सुरेंद्र सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने झाल का निरीक्षण किया। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस पिकनिक स्पॉट पर पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Rally Update: The model of sports university is ready and Salava Jhal has become a picnic spot and see photos
सलावा झाल। - फोटो : amar ujala

हाल ही में टोक्यो में हुए ओलंपिक में बुलंदशहर के अरविंद कुमार ने अपने जोड़ीदार अर्जुन के साथ भारत के लिए पहली बार रोइंग खेल में पदक की उम्मीदें जगाईं थी। सेमीफाइनल में पहुंचकर भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया था। इसी को देखते हुए खेल विश्वविद्यालय के पास सलावा झाल को विकसित किया जा रहा है। जिससे आने वाले समय में रोइंग खेल के प्रशिक्षण के लिए भी विश्वविद्यालय के पास सुविधाओं को विकसित किया जा सके। इस खेल के लिए रुके हुए पानी का होना जरूरी है।

विज्ञापन
PM Modi Rally Update: The model of sports university is ready and Salava Jhal has become a picnic spot and see photos
तेजी से चल रही पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी। - फोटो : amar ujala

एथलेटिक्स के लिए स्टेडियम
खेल विश्वविद्यालय में एक स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। डिजाइन में स्टेडियम को दिखाया गया है। ये स्टेडियम खासतौर पर एथलेटिक्स के लिए बनाया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के खिलाड़ियों को देखते हुए एथलेटिक्स में भारत को ओलंपिक स्तर पर पदक दिलाना आसान है। इसके लिए उन्हें ओलंपिक स्तर के ट्रैक, प्रशिक्षक की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए खेल विश्वविद्यालय में एथलेटिक्स स्टेडियम बनाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed