फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मेरठ में फिर गरजा बुलडोजर, व्यापारियों के विरोध के बीच पल्लवपुरम से हटाया अतिक्रमण 

Tue, 31 May 2022 02:51 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 May 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
PHOTOS: encroachment removed by Bulldozer from Pallavapuram Meerut amid protests by traders
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

मेरठ में लगातार अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को नगर निगम परिवर्तन दल ने पल्लवपुरम फेस वन में जमकर बुलडोजर चलाया। यहां हाईवे से लेकर पल्लवपुरम मुख्य मार्ग पर जगह-जगह किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान टीम को व्यापारियों का हलका विरोध भी झेलना पड़ा। हालांकि टीम की सख्त कार्रवाई के आगे किसी की एक न चली। टीम ने पल्लवपुरम फेस वन में सर्विस रोड पर किए गए कब्जे को भी मुक्त कराया।

हाईवे से लेकर पल्लवपुरम के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान लोगों ने पशुओं के बांधने के लिए शेड डाले हुए थे उन्हें भी तोड़ दिया गया। मकानों के आगे सर्विस रोड पर बनाई गई रेलिंग, सब्जी के ठेले और कार स्टैंड को भी हटा दिया गया। सड़क के दोनों और लगाए गए अवैध होर्डिंग भी हटाए गए। आगे तस्वीरों में देखें मेरठ में बुलडोजर की ये कार्रवाई-

PHOTOS: encroachment removed by Bulldozer from Pallavapuram Meerut amid protests by traders
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

मंगलवार को नगर निगम परिवर्तन दल की टीम पल्लवपुरम फेस वन में पहुंची। टीम ने यहां जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण को हटाना शुरू किया तो स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। विरोध के बीच पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई और विरोध कर रहे लोगों को रोक दिया। कई स्थानाें पर लोग टीम से मिन्नतें करते रहे लेकिन, अफसरों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। सर्विस रोड पर लगातार बुलडोजर गरजता रहा।

PHOTOS: encroachment removed by Bulldozer from Pallavapuram Meerut amid protests by traders
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

बुलडोजर रोकने के लिए लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी। बुलडोजर को देखकर कुछ दुकानदारों ने और रेस्टोरेंट संचालकों ने खुद ही आगे हो रहे अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का यह कार्य अभी आगे भी नगर निगम की टीम द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS: encroachment removed by Bulldozer from Pallavapuram Meerut amid protests by traders
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

बता दें कि मेरठ नगर निगम प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को अभियान के दौरान सड़क पर रखा दुकानदारों का कुछ सामान भी जब्त किया गया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर भविष्य में दोबारा से सड़क, पटरी या नाले के ऊपर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
PHOTOS: encroachment removed by Bulldozer from Pallavapuram Meerut amid protests by traders
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

दरअसल, नगर निगम प्रवर्तन दल शहर में अब से पहले भी कई बार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला चुका है। अतिक्रमण हटाए जाने के कुछ ही समय बाद फिर से लोग सड़क की पटरी पर दुकान सजा लेते हैं, जिसके कारण शहर अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed