सर्दियों के मौसम में ज़रा सी लापरवाही इंसान ही नहीं पेट्स के लिए घातक हो सकती है। अपने कुत्ते, बिल्ली और दूसरे पालतू जानवरों को सर्दी से बचाना है तो कुछ जरुरी उपाय करने होंगे। कुत्तों को सर्दी लगने से उन्हें संक्रमण और डीहाइड्रेशन दोनों हो सकता है। इससे उनकी जान भी जा सकती है, लेकिन थोड़ी सी सावधानियां और उपाय कुत्ते को सर्दी लगने, डीहाईड्रेशन और संक्रमण से बचा सकती हैं। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर आप कैसे अपने पेट्स का करें सर्दियों से बचाव और रख सकते हैं स्वस्थ
पेट्स का सर्दियों में ऐसे रखें ध्यान, ठंड में ऐसे करें पालतु जानवरों की देखभाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते, बिल्ली को सर्दी से बचाने के लिए बाजार में सुंदर जैकेट, कोट, टीशर्ट, टाई, गद्दा और कंबल है। वहीं पैक्ड फूड में हैवी प्रोटीन डाइट भी पालतू जानवरों के लिए उपलब्ध है, जिसे खाने से उन्हें सर्दी से बचने में मदद मिलेगी। शहर के पेट्स लवर इन दिनों अपने पेट को सर्दी से बचाने के लिए प्रोटीन हॉटडॉग, प्रोटीन कैंडी का प्रयोग कर रहे हैं। दुकानों पर इन सब चीजों की मांग भी बढ़ी है।
मार्केट फूड में फ्लेवर्ड प्रोटीन डाइट
कुत्तों व अन्य पालतू जानवरों के लिए बाजार में प्रोटीन डाइट कई स्वाद में उपलब्ध है। कुत्तों के पैक्ड फूड में मटन, चिकन के स्वाद वाले लॉलीपॉप, कैंडी, बिस्किट बाजार में हैं। बिल्लियों के लिए मछली के स्वाद वाली कैं डी है। मछली में प्रोटीन की मात्रा काफी होती है, इसेे बिल्ली शौक से खाती है उसे स्वाद और सेहत दोनों मिलती है।
सर्दियों में ऐसे करें पेट्स की देखभाल
कुत्ते को प्रोटीन डाइट ज्यादा दें।
मार्केट फूड के अलावा उसे घर पर ही नॉनवेज डाइट, अंडा, दूध, सोया, मिल्क प्रोटीन, मीट दे सकते हैं।
बिस्तर, जैकेट का पूरा प्रयोग करें।
कुत्ते के पैड इस मौसम में रुखे हो जाते हैं जिससे संक्रमण हो सकता है। पैड्स की सफाई रखें उनमें तेल या मॉश्चराइजर लगाएं।
डाइट में मल्टी विटामिन और ओमेगा-6 दें।
सर्दी में पानी की कमी न हो इसलिए गुनगुना पानी दें।
जिस कमरे में कुत्ते को रखें वहां हीटर चलता हो तो बर्तन में पानी भरकर रखें ताकि ड्रायनेस न हो।
देर शाम या सुबह जल्दी ठंडे मौसम में सैर न कराएं।
कुत्तों में डीहाइड्रेशन के कारण बाल झड़ने लगते हैं इससे संक्रमण फैल सकता है इससे बचाव के लिए इन्हें नियमित नहलाएं और सफाई रखें।
इम्युनिटी प्रिवेंशन के लिए वेक्सीनेशन कराएं, 11 इन 1 की वैक्सीन लगवाएं।
ब्रोंकाइटिस का भी लगवाएं टीका
कुत्तों को सर्दी के कारण जुकाम भी होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमज़ोर होने लगती है। ऐसे में कुत्तों में इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए ब्रोंकाइटिस का टीका जरुर लगवाएं। बाजार में अब 550 रुपए कीमत में ब्रोंकाइटिस का टीक ा भी पेट्स के लिए आ चुका है। जो संक्रमण से बचाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।